Site icon Buziness Bytes Hindi

मेरठ में मिले 965 नये कोरोना मरीज, 7 की मौत


मेरठ में मिले 965 नये कोरोना मरीज, 7 की मौत

जिले में 12506 हो गये हैं कोरोना एक्टिव केस

मेरठ। कोरोना की दूसरी लहर में मेरठ जिला संक्रमण से बेहाल हो चला है। हर दिन कोरोना मरीजों का आंकड़ा दहशत पैदा करता है। हालांकि कई दिनों के बाद आज गुरुवार को कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आयी और आज 965 नये कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं आज 7 लोगों ने कोरोना संक्रमण से जान गंवा दी।

जनपद मेरठ में गुरुवार को 965 नये कोरोना संक्रमित मिलने के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 42786 हो गया है। वहीं जिले में अब कोरोना एक्टिव केस 12506 हो गये हैं। आज 932 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया जिन्हें मिलाकर कोरोना को मात देने वालो का आंकड़ा 29779 हो गया है। वहीं आज 7 कोरोना संक्रमितों की मौत हो जाने से संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 501 हो गयी है। (आंकड़ों का स्रोतः कोविड19इंडिया.ओआरजी)

आमजन को कोरोना टीकाकरण के लिए करें प्रेरित -जिलाधिकारी

जिलाधिकारी के0 बालाजी ने आज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पल्हैडा का निरीक्षण कर वहां दी जा रही व्यवस्थाओं को देखा। जिलाधिकारी ने पल्लवपुरम में कराये जा रहे टीकाकरण के कार्यों का निरीक्षण किया व टीकाकरण करा रहे लोगो से वार्ता की। जिलाधिकारी ने अंसल कालोनी का निरीक्षण कर होम आईसोलेशन में रह रहे व्यक्तियो से वार्ता की व उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन को कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया जाये तथा जो भी व्यक्ति कोरोना पाॅिजटिव होता है उसकी कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग फूलप्रुफ ढ़ग से करायी जाये। उन्होने कहा कि आमजन को मास्क का उपयोग करने, सोषल डिस्टेनसिंग का पालन करने, नियमित अंतराल पर हाथ धोने व सैनेटाईजर का उपयोग करने के प्रेरित किया जाये।

इस अवसर पर सीएमओ डा0 अखिलेश मोहन सहित अन्य चिकित्सकगण व स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Exit mobile version