डॉन 2 के हुए 9 साल, फरहान ने दिए डॉन 3 के हिंट्स

बॉलीवुडडॉन 2 के हुए 9 साल, फरहान ने दिए डॉन 3 के...

Date:


डॉन 2 के हुए 9 साल, फरहान ने दिए डॉन 3 के हिंट्स

शाहरूख खान और फरहान अख्तर की जोड़ी की ब्लॉकबस्टर फिल्म डॉन के तीसरे इंस्टालमेंट का इंतज़ार फैन्स काफी सालों से कर रहे हैं। अब 23 दिसंबर को डॉन 2 की रिलीज़ के 9 साल पूरे होने पर डायरेक्टर फरहान अख्तर ने फिल्म से जुड़ी कुछ यादें शेयर कीं और इन यादों के साथ फरहान ने डॉन 3 का हिंट भी दे दिया।

दरअसल, फरहान ने डॉन 2 की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा – डॉन 2 के 9 साल पूरे हो गए लेकिन तलाश अभी भी जारी है। अब जब से फरहान ने ये लिखा है फैन्स बस डॉन 3 का इंतज़ार करने की उम्मीद लगा के बैठ गए हैं।

दरअसल, डॉन 3 के बारे में अफवाहें अकसर उड़ती रहती हैं। किस्सों की मानें तो फरहान ने कुछ आईडिया शाहरूख को पिच भी किए लेकिन शाहरूख खान को वो आईडिया पसंद नहीं आए। कुछ सालों पहले अफवाह थी कि डॉन 3 का नाम होगा डॉन – द फाईनल चैप्टर। फिल्म के लिए एक कहानी भी फाईनल कर ली गई थी। लेकिन बात कुछ नहीं बनी।

फरहान अख्तर की इस फिल्म की कहानी से जावेद अख्तर बिल्कुल दूर थे। दरअसल, अमित और अमरीश नाम के दो लोग फरहान अख्तर के पास डॉन सीक्वल के ढेर सारे आईडिया लेकर आए। फरहान ने उन्हें अपने आईडिया भी बताए और सीक्वल लिखने का ज़िम्मा उन्हीं दोनों पर सौंप दिया।

फरहान अख्तर इस फिल्म से जावेद अख्तर को दूर रखना चाहते थे। इस फिल्म को तीन डॉन फैन्स ने मिलकर लिखा – अमित, अमरीश और फरहान। फरहान का कहना है कि सीक्वल लिखने के लिए डॉन का फैन होना ज़रूरी था और चूंकि उनके पिता ने खुद डॉन लिखी है, वो डॉन के फैन नहीं हो सकते थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...