Site icon Buziness Bytes Hindi

Gujarat Chunav Dangal: गुजरात में AAP के 9 प्रत्याशी और घोषित

गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियों की बात करें तो दिल्ली और पंजाब में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी सबसे आगे नज़र आ रही है, फिर वो चुनावी गारंटियों की घोषणाओं की बात हो या फिर पार्टी प्रत्याशियों की सूची घोषित करने की बात. आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम घोषित करने भी सबसे आगे है. आज उसने अपने दूसरी लिस्ट जारी करते हुए 9 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये है. इससे पहले AAP ने 10 उम्म्मीद्वारों की सूची जारी की थी. इस तरह आम आदमी पार्टी अभी तक गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से 19 के लिए उम्मीदवार मैदान में उतार चुकी है.  

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने आज जो दूसरी सूची जारी की है उसमें चोटिला से राजू करपड़ा, जामनगर उत्तर से करसनभाई करमूर, मांगरोल (जूनागढ़) से पीयूष परमार, चोरियासी से प्रकाश भाई कॉन्ट्रैक्टर, गोंडाल से निमिषा, देवगढ़बरिया से भरत वाखला, वांकानेर से विक्रम सोरानी, धोराजी से विपुल साखिया और असरवा से जेजे मेवादा को उम्मीदवार बनाया गया है. इससे पहले जारी पहली सूची में छोटा उदयपुर से अर्जुन रथवा, देवदर से भीमाभाई चौधरी, सोमनाथ से जगमल वाला, राजकोट ग्रामीण से वशराम सगठिया,  बेचराजी से सागर रबारी, राजकोट दक्षिण से शिवलाल बरसिया, कामरेज से राम धदुक, गरियाधारी से सुधीर वाघानी, बारदोली से राजेंद्र सोलंकी, नरोदा से ओमप्रकाश तिवारी को उम्मीदवार बनाया है.

Read also: Ayodhya News: अयोध्या में सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर चौराहे का संत समाज ने किया विरोध, बैठक कर दी आंदोलन की चेतावनी

2017 विधानसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी को कुल 99 सीटें मिलीं थीं. कांग्रेस ने उस चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी 77 सीटों पर कामयाबी हासिल की थी. अगर हम पिछले 32 सालों में गुजरात में कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन की बात करें तो ये उसके द्वारा जीती गई सीटों की सबसे अधिक संख्या थी. बता दें कि गुजरात में चुनाव इसी साल के अंत में होने वाले हैं. भाजपा पिछले 27 वर्षों से अंगद की तरह गुजरात की सत्ता पर पैर जमाये बैठी है, वहीँ कांग्रेस पार्टी सत्ता में वापसी की बाट जोह रही है जबकि इसबार आम आदमी पार्टी भी लंगोट कसे हुए है.

Exit mobile version