पुलिस कप्तानों सहित 9 आईपीएस का तबादला

मेरठ रीजनपुलिस कप्तानों सहित 9 आईपीएस का तबादला

Date:


पुलिस कप्तानों सहित 9 आईपीएस का तबादला

प्रभाकर चौधरी बने मेरठ के नये एसएसपी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस कप्तानों सहित 9 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। सोमवार देर शाम जौनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, अमरोहा, बांदा और कौशांबी के पुलिस कप्तानों समेत 9 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है। प्रभाकर चौधरी को मेरठ का नया एसएसपी बनाया गया है।

एसएसपी मेरठ बनाये गये प्रभाकर चौधरी इससे पहले बलिया, कानपुर, सोनभद्र, वाराणसी में भी तैनात रहे हैं। बुलंदशहर हिंसा के समय प्रभाकर चौधरी को एसएसपी बुलंदशहर बनाया गया था। प्रभाकर चौधरी और मेरठ के एसएसपी रहे अजय साहनी को फेम इंडिया मैगजीन ने देश के टाॅप 50 अधिकारियों में शामिल किया था। एसएसपी रहे अजय साहनी की मेरठ में तैनाती 2 जुलाई 2019 को हुई थी। 23 माह के कार्यकाल के दौरान एसपी अजय साहनी को शक्ति और रोहित सांडू गैंग के खात्मा करने का श्रेय मिला।

सोमवार देर शाम अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से जारी आदेश के अनुसार एसएसपी मेरठ अजय साहनी को एसपी जौनपुर, एसपी जौनपुर राजकरण नैयर को एसपी डीजीपी मुख्यालय लखनऊ, एसएसपी मुरादाबाद प्रभाकर चौधरी को एसएसपी मेरठ, एसपी प्रतीक्षारत पवन कुमार को एसएसपी मुरादाबाद 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा पूनम को एसपी अमरोहा, एसपी कौशांबी अभिनंदन को एसपी बांदा, एसपी अमरोहा सुनीति को एसपी बीजेपी मुख्यालय लखनऊ, एसपी रूल्य एंड मैनुअल लखनऊ राधेश्याम को एसपी कौशांबी तथा एसपी बांदा सिद्धार्थ शंकर मीणा को एसपी रेलवे प्रयागराज के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...