पुलिस ने फर्जी वेबसाईट बनाकर वीजा दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया
मेरठ। विदेश जाने के नाम पर वीजा दिलाने के नाम पर फर्जी वेबसाईट बनाकर लोगो से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मेरठ पुलिस की साईबर सेल ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ठगी के इस खेल को आरोपी अपनी पत्नी और दोस्तों के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल से संचालित कर रहा था। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
सागर गर्ग पुत्र नीरज गर्ग निवासी-ए 349 शास्त्रीनगर मेरठ द्वारा श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ से ठगी का शिकार होने की शिकायत करते हुए एक प्रार्थनापत्र दिया गया था। सागर गर्ग ने बताया कि उसने आनलाईन क्दंजं म् टपें स्स्ब् वेबसाईट पर कुवैत जाने के लिये वीजा एप्लाई किया था। जिसके पश्चात मोबाईल नम्बर 6291331928 के कालकर्ता द्वारा अपने आप को उपरोक्त कम्पनी से बोलना बताते हुए आवेदक को कुवैत का वीजा दिलाने तथा 14 दिन सउदी अरब में क्वारन्टाईन रहने के लिये आने वाले खर्चे का झांसा देकर एक्सिस बैंक के खाता स0-919010025409695 में आनलाईन दिनांक 30.09.2020 को कुल 61800 रुपये ट्रांसफर करा लिये। लेकिन सागर गर्ग को न वीजा मिला और न ही वह विदेश जा पाये। उन्होंने एसएसपी से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने मामले की जांचच के लिये साईबर मेरठ को जिम्मा सौंपा। साईबर सैल मेरठ द्वारा एक आरोपी बिश्वजीत पोल पुत्र शम्भू पोल नि0-हिलपुकडिया महामायालेन थाना-हाबरा जिला-24 नार्थ परगना पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया। साईबर सैल मामले की जांच कर रही है। इस मामले में कई और नाम भी सामने आने की उम्मीद है।

