Site icon Buziness Bytes Hindi

Bitcoin Price Rising: Cryptocurrency में आई 80% की तेजी, बिटकॉइन ने लगाई लंबी उछाल

Cryptocurrency

Cryptocurrency बाजार में एक बार फिर तेजी आ रही है। सबसे बड़ी क्रिप्‍टोकरेंसी, बिटकॉइन ने साल 2023 में लंबी उछाल लगाई है। पिछले 10 महीने बाद बिटकॉइन की कीमतें Bitcoin Price एक बार फिर 30 हजार डॉलर के पार पहुंची है।
क्रिप्‍टो बाजार जानकारों का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी पर अंकुश लगाने और अमेरिकी बैंकिंग सेक्‍टर संकट के कारण बिटकॉइन में निवेश करने वालों की संख्‍या बढ़ी है। साल 2023 की शुरुआत से अब तक बिटकॉइन का दाम 80% उछल चुका है। 1 जनवरी 2023 को एक बिटकॉइन की कीमत 16,500 डॉलर थी, जो बुधवार, 12 अप्रैल को बढ़कर 30,042 डॉलर (Bitcoin Price Today) पर पहुंच गई।

क्रिप्‍टोकरेंसी कीमत 35.86% बढ़ी

पिछले एक महीने में दुनिया की इस सबसे बड़ी क्रिप्‍टोकरेंसी कीमत करीब 35.86% बढ़ चुकी है। पिछले एक सप्‍ताह में ही इसका भाव 6.81% चढ़ा है। इस अवधि में दूसरी बड़ी क्रिप्‍टोकरेंसी डॉजकॉइन का भाव (Dogecoin Rate) का रेट 14% गिरा है। जबकि इथेरम (Ethereum Price) पिछले सात दिनों में 1% चढ़ी है तो टिथर (Tether Rate) के भाव में ज्‍यादा उतार-चढ़ाव नहीं आया है।

इस कारण से बढ़े बिटकॉइन के दाम

क्रिप्टो-एक्सपर्ट्स की मानें तो बिटकॉइन में आई तेजी के पीछे अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी को जल्द रोके जाने की संभावना का बड़ा हाथ है। माना जा रहा है कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी रुकने और आगे चलकर इसे घटाए जाने से क्रिप्टोकरेंसी सहित अधिक जोखिम वाले अन्‍य एसेट्स में आगे भी निवेश बढ़ सकता है।

अमेरिका की अर्थव्‍यवस्‍था की हालत ठीक नहीं लग रही है। अमेरिका में हायरिंग में कमी आ रही है। अमेरिकी में मार्च के दौरान कुल 2.36 लाख नए लोगों को जॉब मिली। जबकि 6 महीने मासिक औसत 3.34 लाख थी। उम्मीद की जा रही हायरिंग गतिविधियों में कमी आने और कई बैंकों के सामने नकदी सकंट आने के चलते फेडरल रिजर्व, ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी के सिलसिले को रोक सकता है।

Exit mobile version