Site icon Buziness Bytes Hindi

UP News: सनातन संस्कृति केंद्रों के साथ अयोध्या में होगा 80 देशों के अतिथि गृह का निर्माण

लखनऊ: अयोध्या राम जन्मभूमि में भव्य मंदिर निर्माण के साथ आसपास के इलाके को सवारने की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। प्रदेश में योगी सरकार की वापसी के साथ अयोध्या में निर्माण के कार्य दुगनी रफ़्तार के साथ आगे बढ़ाए जा रहा है।

Also Read : UP News: ओम प्रकाश राजभर ने बुलाई समीक्षा बैठक

इसी क्रम में अयोध्या में 80 देशों के अतिथि गृह, देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के अतिथि गृह का निर्माण जल्द से जल्द शुरू करवाने की कवायद चल रही है।प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार और अपर आवास आयुक्त नीरज शुक्ल ने स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी निर्माण के कार्यों की रूपरेखा तैयार की।

Also Read : UP News : योगी कैबिनेट के इकलौते मुस्लिम मंत्री ने क्यों कहा, ये दिल्ली नहीं यूपी है…

बैठक में भव्य अयोध्या में प्रत्येक अतिथि गृह, सांस्कृतिक केंद्र के लिए आधा से लेकर 2 एकड़ तक भूमि के प्रस्ताव और सनातन संस्कृति के संप्रदायों के सांस्कृतिक केंद्र के निर्माण पर मुहर लगाई गई। बता दें अयोध्या की योजना के लिए प्रथम चरण में 588 एकड़ भूमि ली जानी थी, जिसमें से 439 एकड़ भूमि ली जा चुकी है।

Exit mobile version