Site icon Buziness Bytes Hindi

7th Pay Commission:- जुलाई में बढ़ेगी केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी

Business:- केंद्र सरकार के कर्मचारियों को सरकार की ओर से बड़ी राहत मिली है और अब इनकीं तनख्वाह में बढ़ोत्तरी की संभावना बढ़ गई है। सूत्रों से प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते (Dearness allowance) में जुलाई से 4 प्रत‍िशत की बढ़ोतरी तय मानी जा रही है. महंगाई के आंकड़े (Inflation index) जारी होने के बाद डीए बढ़ना तय हो गया है।
अप्रैल 2022 के जारी AICPI इंडेक्स के नंबर्स से यह स्पष्ट हो चुका है की केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदीं का इजाफा करने जा रही है। वही अब चर्म पर जा रही महंगाई यह संकेत दे रही है कि सरकार कर्मचारियों का डीए 5 फीसदी बढ़ा देगी। अभी इसकी घोषणा नहीं की गईं हैं कि यह बढ़ोत्तरी 4 फीसदीं होगी या 5 फीसदीं। इसका निर्णय मई में महंगाई के निर्णय के आधार पर ही होगा।
अगर हम अप्रैल के AICPI इंडेक्स की तुलना मार्च के महीने से करें तो इसमे काफी उछाल आया है। मार्च के 126 प्‍वाइंट के मुकाबले अप्रैल 2022 में यह बढ़कर 127.7 हो गया. इस आधार पर इसमें 1.7 प्वाइंट की तेजी आई है. मार्च में महंगाई का आंकड़ा 126 और फरवरी में 125 था। फरवरी के मुकाबले देखें तो अप्रैल तक इंडेक्स में 2.7 अंक की तेजी आई है। विशेषज्ञयों का कहना है केंद्र के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता इसी के आधार पर बढ़ता है अगर इसमे बढ़ोत्तरी हुई तो केंद्र सरकार महंगाई भत्ता बढ़ाएगी। 
जानकारी के लिए बता दें सरकार की तरफ से महंगाई भत्ता बढाने की घोषणा जनवरी में की गई थी और कहा गया था की महंगाई भत्ते में मार्च के महीने में बढ़ोत्तरी की जाएगी। सरकार ने महंगाई भत्‍ता 31 प्रत‍िशत से बढ़ाकर 34 प्रत‍िशत क‍िया था। साथ ही कर्मचार‍ियों को तीन महीने का एर‍ियर देने की बात कही थी। अब 4 प्रत‍िशत डीए बढ़ने पर महंगाई भत्‍ता बढ़कर 38 प्रत‍िशत हो जाएगा। केंद्र सरकार की इस बढ़ोत्तरी के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इससे कर्मचारियों की सैलरी में काफी उछाल आएगा।
Exit mobile version