मेरठ। बिहार राज्य के भोजपुर जिले के जगदीशपुर के दुलौर मैदान में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सामने एक साथ 78220 तिरंगे झंड़े लहराए तो देश का नाम गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो गया। जो कि एक विश्व रिकार्ड भी है। मौका था वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव कार्यक्रम का। जिसमें कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने एक साथ 78,220 तिरंगे झंडों को एक साथ लहराया।
Also Read : Corona Virus News : चौथी लहर ने पकड़ी देश में रफ्तार, उप्र सहित इन राज्यों में खराब हो रहे हालात
राजा वीर कुंवर सिंह जगदीशपुर के तत्कालीन राजा थे। जिन्हें अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध में विजय मिली थी। राजा वीर कुंवर सिंह को 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के नायकों में गिना जाता है। है। कार्यक्रम स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत किया गया था। जिसमें गृहमंत्री अमित शाह बकायदा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस पूरे कार्यक्रम को रिकार्ड करने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारी उपस्थित थे।
Also Read : ईरान रूस के खिलाफ एकतरफा प्रतिबंधों को मान्यता नहीं देता: मंत्रालय
उनकी उपस्थिति में ही यह विश्व रिकार्ड बनाया गया। कार्यक्रम में तिरंगा लहराने वालों के हाथ में बैंड पहनाए थे। तिरंगा लहराने के दौरान इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कल्पना की है कि 2047 में पूरी दुनिया में भारत शीर्ष पर हो। यह वीर कुंवर सिंह जैसे वीर सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
