गौतम अडानी के 1 घंटे में 73250 करोड़ रुपए डूबे

बिज़नेसगौतम अडानी के 1 घंटे में 73250 करोड़ रुपए डूबे

Date:


गौतम अडानी के 1 घंटे में 73250 करोड़ रुपए डूबे

नई दिल्ली: अदानी समूह के संस्थापक गौतम अडानी को एक घंटे में 10 अरब डॉलर (करीब 73,250 करोड़ रुपए) का नुकसान हुआ, क्योंकि अदानी समूह के शेयर के दाम प्रभावित हुए। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, शुक्रवार तक गौतम अडानी की निजी संपत्ति 77 अरब डॉलर (5.64 लाख करोड़ रुपए) थी। अदानी ग्रुप का कुल बाजार पूंजीकरण शुक्रवार को 9.5 लाख करोड़ रुपए था, जिससे चेयरमैन गौतम अडानी एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। आज उन्हें इसका भी नुकसान हो सकता है।

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) द्वारा तीन विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के खातों को फ्रीज करने की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में 14 जून को सुबह के कारोबार में गिरावट आई, जिनके पास चार लिस्टेड अदानी फर्मों में शेयर थे।

NSDL ने अल्बुला इन्वेस्टमेंट फंड, क्रेस्टा फंड और APMS इन्वेस्टमेंट फंड के खातों को फ्रीज कर दिया है, जिनके पास अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी ग्रीन एनर्जी, अदानी ट्रांसमिशन और अदानी टोटल गैस में 43,500 करोड़ रुपए से अधिक के शेयर हैं। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि डिपॉजिटरी की वेबसाइट के अनुसार, इन खातों को 31 मई या उससे पहले फ्रीज कर दिया गया था। अकाउंट फ्रीज होने का मतलब है कि फंड न तो मौजूदा सिक्योरिटीज को बेच पाएंगे और न ही कोई नई सिक्योरिटीज खरीद पाएंगे।

हालांकि खातों को किस वजह से फ्रीज किया गया। अभी स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। इकोनॉमिक टाइम्स ने कस्टोडियन बैंकों और विदेशी निवेशकों को संभालने वाली कानूनी फर्मों के बड़े अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि यह प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के अनुसार लाभकारी स्वामित्व के बारे में जानकारी के अपर्याप्त डिसक्लोजर के कारण हो सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...