पुलवामा-शोपियां में सेना ने मार गिराए 7 आतंकी

फीचर्डपुलवामा-शोपियां में सेना ने मार गिराए 7 आतंकी

Date:


पुलवामा-शोपियां में सेना ने मार गिराए 7 आतंकी

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो और आतंकवादी मारे गए। इसके साथ ही रातभर चली मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों की संख्या तीन हो गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने गुरुवार सुबह दक्षिण कश्मीर के पोम्पोर इलाके के मीज में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।

मुठभेड़ में बदल गया तलशी अभियान
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों पर आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद अभियान मुठभेड़ में बदल गया। बल ने भी उनकी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसमें गुरुवार को एक आतंकवादी मारा गया था और दो अन्य एक मस्जिद में घुस गए।

रातभर मस्जिद को घेरे रखा
अधिकारी ने बताया कि बल ने रातभर मस्जिद को घेरे रखा। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह सुरक्षा बल ने आतंकवादियों को मस्जिद से बाहर निकालने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे। बाद में धार्मिक स्थल की पवित्रता बनाए रखते हुए बल ने आतंकवादियों को मार गिराया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...