घूमने के लिए 7 ऐसी अमेज़िंग जगह, एक बार तो जरूर जाएं…

रिलेशनशिपघूमने के लिए 7 ऐसी अमेज़िंग जगह, एक बार तो जरूर जाएं…

Date:


घूमने के लिए 7 ऐसी अमेज़िंग जगह, एक बार तो जरूर जाएं…

न्यूज़ डेस्क : आप भी घूमना तो बहुत पसंद करते होंगे तो आइये आज हम आप को ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताएगे जिन्हें देखकर आप  इन जगहो पर एक बार तो जरूर जाना पसंद करोगे तो आइये जानते है दुनिया की 7 ऐसी अमेज़िंग जगह के बारे में.

एंजल फाल्स, वेनेजुएला : यह सबसे ऊंचा वाटरफॉल है जो पहाड़ों से घिरी हुई है इसका पानी धुंध के रुप में उड़ता है गर्मियों के मौसम में यहां पानी कम होता है इसीलिए यहां पर जून से दिसंबर के बीच ही टूरिस्ट्स घुमने आते  है।

कैटारेट्स डो ल्गासू, ब्राजील : यह ऐसा झरना है जो कि अर्जेंटीना और ब्राज़ील के बॉर्डर पर स्थित इगुआज़ा नदी में गिरता हैं इसकी ऊंचाई लगभग 90 मीटर की है अगर आप इसे दूर से देखेगे तो आपको  इस पानी में से धुँवा निकलता नजर आएगा इसकी खूबसूरती को देखने कोे लिए दूर-दूर से सैलानी आते हैं।

क्यैक्टियो, म्यांमार : यह चट्टान के ऊपर बना हुआ एक छोटा सा पैगोडा है यह एक बौद्ध धर्म का तीर्थ स्थान है। इसे गोल्डन रॉक कहा जाता है।​

क्वाची फूजियन, जापान : यह जगह जापान में है इस जगह पर 150 प्रकार के फूल खिलते है जो सुरंग की तरह बने हुए जाल से लिपटे होते हैं यहां की खूबसूरती इतनी अच्छी है कि अगर आप  फोटो न भी खिचनाते होते तो इस जगह पर आप  फोटो खिचाएगे अप्रैल से लेकर मई की शुरुआत में यहां पर लोगों की काफी चेहल पहल होती है।

रियोमाग्गिओर, इटली : यह जगह इटली में है और इसे पांच गांवों को इकठा करके बनाया गया है यह गांव पानी के किनारे पर बना हुआ है यहा कि शराब बहुत ही प्रसिद्ध है रात के समय इस गांव की खूबसूरती बहुत अच्छी लगती है।

फी-फी आइलैंड्स, थाईलैंड : यह दक्षिण की ओर स्थित है और  छह आइलैंड का ग्रुप है यह थाईलैंड का सबसे खूबसूरत बीच है यहां पर बहुत से ऊचे-ऊचे टापू हैं आप वोटिंग करते समय इस जगह की खुबसुरती का आनंद मान सकते है यहां पर सारा साल ही दूर-दूर से सैलानी आते रहते है।

ट्रोलतुंग, नॉर्वे : यह चट्टानों का ही एक टुकड़ा है और  बहुत ही खतरनाक है। इस पर चढ़ने और उतरने के लिए 8-9 घंटे लगते है, क्योकि यह झील से 700 मीटर ऊंची है। इन चट्टानों पर बर्फ बहुत पड़ती है इसीलिए यहां पर अगर जाना हो तो जून में जाएं इस समय में यहां के पहाड़ों से बर्फ पिघलने लगती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related