उत्तराखंड के 7 प्रमुख शहर जियो फाइबर ब्रॉडबैंड सेवाओं से जुड़े

उत्तराखंडउत्तराखंड के 7 प्रमुख शहर जियो फाइबर ब्रॉडबैंड सेवाओं से जुड़े

Date:


उत्तराखंड के 7 प्रमुख शहर जियो फाइबर ब्रॉडबैंड सेवाओं से जुड़े

देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, रुद्रपुर, हल्द्वानी और काशीपुर सहित उत्तराखंड के 7 शहर जियो फाइबर ब्रॉडबैंड सेवाओं से जुड़ गए हैं। पंतनगर, काशीपुर इस लिस्ट में सबसे नए नाम हैं।

लॉकडाउन के बीच फाइबर आधारित वायर ब्रॉडबैंड की बढ़ती मांग के देखते हुए, रिलायंस जियो ने उत्तराखंड के प्रमुख शहरों में जियोफाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस के विस्तार की योजना शुरू की है।

सात प्रमुख शहरों को इस सर्विस से जोड़ लिया गया है, जल्द ही इसे राज्य के अन्य शहरों में लॉन्च किया जाएगा। एम्स- ऋषिकेश टाउनशिप, पंतनगर विश्वविद्यालय- रूद्रपुर और टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन के ऑफिस और रिहायशी कम्पलेक्स- ऋषिकेश जैसे अनेकों निजी और सरकारी टाउनशिप और प्रतिष्ठान जियोफाइबर से जुड़ चुके हैं।

जियोफाइबर 100 एमबीपीएस से 1जीबी तक की डेटा स्पीड ऑफर करता है। अपनी तेज स्पीड की वजह से कॉर्पोरेट्स, मध्यम और लघु उद्योगों के साथ सरकारी ऑफिसों में यह पहली पंसद बन कर उभरा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...