जापान में 7.4 का भूकंप, सुनामी की चेतावनी, समुद्र में ऊंची लहरें, बिजली गुल

इंटरनेशनलजापान में 7.4 का भूकंप, सुनामी की चेतावनी, समुद्र में ऊंची लहरें,...

Date:

मध्य जापान में भूकंप के ज़ोरदार झटकों के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक जापान में भूकंप की तीव्रता 7.4 थी. नागरिकों को ऊंचे स्थानों पर जाने की हिदायत दी गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप जापान के नोटो क्षेत्र में आया।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी का कहना है कि एक हफ्ते के दौरान 7 तीव्रता के भूकंप को लेकर अलर्ट रहने की जरूरत है, खासकर 2 से 3 दिनों के दौरान भूकंप प्रभावित इलाकों में आग और भूस्खलन का खतरा रहता है. जापानी मीडिया के मुताबिक नोटो क्षेत्र में सुनामी के कारण 5 मीटर तक लहरें उठने की आशंका है.

मीडिया के मुताबिक, इशिकावा, निगाटा और टोयामा प्रांतों के तटीय क्षेत्र के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। जापान के इशिकावा बंदरगाह पर 1.2 मीटर ऊंची सुनामी लहर दर्ज की गई। जापानी इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के अनुसार, जापान में भूकंप के कारण 36,000 से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई है।

जापान में, भूकंप के केंद्र के आसपास के कई प्रमुख राजमार्ग बंद कर दिए गए और नोटो क्षेत्र के बीच बुलेट ट्रेन सेवा भी निलंबित कर दी गई। जापान सरकार के प्रवक्ता का कहना है कि वे भूकंप से हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं.

दक्षिण कोरियाई मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, जापान में आए भूकंप के बाद दक्षिण कोरिया के पूर्वी प्रांत में समुद्र का स्तर बढ़ सकता है। उधर, जापान में भूकंप के बाद रूस के सुदूर पूर्वी शहरों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस ने व्लादिवोस्तोक, नखोदका शहरों में सुनामी की चेतावनी जारी की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related