Site icon Buziness Bytes Hindi

भारतीय इक्विटी बाजार से निकले 6,400 करोड़

बाजार:- बाजार में मचे उथल पुथल के बीच एक ओर आरबीआई और फ्रेडरल बैंक ने रेपो रेट में बढ़ोत्तरी की है वही अब इस बीच खबर है कि चालू महीने के पहले चार कारोबारी सत्रों में विदेशी निवेशकों ने भारतीय इक्विटी बाजार से 6,400 करोड़ रुपये से ज्यादा धन निकाल लिया है। सिर्फ इक्विटी ही नहीं , FPI ने समीक्षाधीन समय के दौरान ऋण बाजार से 1,085 करोड़ रुपये की शुद्ध राशि निकाली है। 

FPI से निकाली गई राशि को संदर्भित करते हुए कोटक सिक्योरिटीज के हेड-इक्विटी रिसर्च (रिटेल) श्रीकांत चौहान ने कहा है कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए अचानक से यू FPI द्वारा निकाली गई राशि का भारत के बाजार को प्रभावित कर सकता है। 
अगर हम FPI की बात करें तो यह पिछले सात महीने से अप्रैल 2022 तक मार्केट में विक्रेता बने रहे और इक्विटी से 1.65 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि अर्जित की। अगर हम मार्केट की बात करें तो एफपीआई प्रवाह मई के महीने में अब तक नकारात्मक बना हुआ है। 2-6 मई के दौरान विदेशी निवेशकों ने लगभग 6,417 करोड़ रुपये की बिक्री की है।
Exit mobile version