Site icon Buziness Bytes Hindi

उत्तराखंड में कोरोेना ने ली 6020 मरीजों की जान


उत्तराखंड में कोरोेना ने ली 6020 मरीजों की जान

मंगलवार को मिले 2756 नए संक्रमित, 81 मरीजों की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में जानलेवा कोरोेना अब तक 6020 मरीजों की जान ले चुका है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले कम हुए हैं मगर कोरोना के कारण होने वाली मौतों में अपेक्षित कमी न आना चिंता का कारण बना हुआ है। मंगलवार को 81 कोरोना मरीजों ने अपनी जान गंवा दी। हालांकि संक्रमण के मामले कम हुए और आज 2756 नये कोरोना मरीज मिले हैं।

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार देहरादून जिले में 524, ऊधमसिंह नगर में 452, टिहरी में 264, अल्मोड़ा में 234, चमोली में 226, नैनीताल में 209, हरिद्वार में 200, रुद्रप्रयाग में 161, पिथौरागढ़ में 124, उत्तरकाशी में 109, पौड़ी में 109, चंपावत में 74, बागेश्वर जिले में 70 संक्रमित मिले हैं। आज 81 मरीजों के जान गंवाने के बाद प्रदेश में कोरोना के कारण होने वाली मृत्यु का आंकड़ा 6020 हो गया है। वहीं मिले 2756 नए संक्रमित मिलाकर एक्टिव केस 45568 हो गये हैं। आज भी संक्रमितों के मुकाबले कोरोना को मात देने वालों की संख्या अधिक रही और 6674 मरीजों ने संक्रमण को मात दी। प्रदेश में कोरोना रिकवरी दर 82.09 प्रतिशत और संक्रमण दर 6.94 प्रतिशत हो गयी है।

कोरोना मरीजों के लिए काउंसिलिंग केंद्र शुरू
मंगलवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक काॅलेज परिसर में होम आइसोलेट हुए मरीजों के लिए काउंसिलिंग केंद्र शुरू हो गया है। इस केंद्र में 27 डाॅक्टरों की टीम बतौर काउंसलर दस दिन तक 50-50 मरीजों की काउंसिलिंग करेंगे। यदि किसी मरीज को परेशानी होती है तो काउंसिलिंग सेंटर के टेलीफोन नंबर 73518087598 और 9758140983 पर काॅल कर सकता है। काउंसिलिंग होने से मरीजों का मनोबल बढ़ेगा और वह कोरोना का मुकाबला करने मे सक्षम होंगे।

Exit mobile version