Site icon Buziness Bytes Hindi

पिछले 24 घंटों में कोरोना से 6 लोगों की मौत

Five more deaths due to Corona, 756 new cases

देश में गुरुवार को COVID-19 के 692 नए मामले सामने आये,केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कुल 4,097 एक्टिव केस हैं और पिछले 24 घंटों में 6 मौतें हुई हैं जिनमें से दो महाराष्ट्र में और एक एक दिल्ली, कर्नाटक, केरल और पश्चिम बंगाल में हुई हैं.

पश्चिम बंगाल के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण वाले जिस मरीज की मौत हुई उसे कई दूसरी बीमारियां भी थीं. इस व्यक्ति को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई. पश्चिम बंगाल में इस साल 26 मार्च के बाद कोरोना ​​​​संक्रमित मरीज की ये पहली मौतहै. राज्य स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधियों ने मृत व्यक्ति के स्वाब सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा है.

वहीँ देश के दूसरे हिस्सों की बात करें तो गुरुवार तक जेएन.1 के सबसे अधिक मामले केरल में मिले. जेएन.1 संक्रमण के केरल में अब कुल 78 मामले सामने आ चुके हैं. महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के गुरुवार को 117 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 369 हो गई. महाराष्ट्र सरकार ने टेस्टिंग बढ़ाने और हेल्थ एजेंसियों को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है.

दिल्ली में एक व्यक्ति के जेएन.1 सबवेरिएंट से संक्रमित पाए जाने का मामला सामने आया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कोविड की तैयारियों का आकलन किया. दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ कम से कम 20 बिस्तरों वाला एक वार्ड स्थापित किया गया है. दिल्ली में अब तक जेएन.1 से संक्रमित 36 मामले सामने आये हैं जिनमें से मरीजों में से 22 पहले ही होम आइसोलेशन के दौरान ठीक हो चुके हैं. अगर कोरोना संक्रमण के कुल मरीज़ों की बात करें तो ये संख्या अब 4,50,10,944 तक पहुंच गई है. वहीँ इस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,33,346 हो गई है.

Exit mobile version