उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक घर में अचानक सिलेंडर फटने से तीन महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और फ़ौरन फायर ब्रिगेड को कॉल किया गे, रेस्क्यू टीम बचाव में जुटी हैं। ब्लास्ट से मकान ज़मींदोज़ हो गया, मलबा हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक शटरिंग का काम करने वाले रियाजुद्दीन के घर पर हुआ जो सिकंदराबाद के गुलावठी रोड स्थित आशापुरी कॉलोनी के निवासी है। बताया जा रहा है कि परिवार में 17 से 18 लोग रह रहे हैं जिनमें से आठ घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आशापुरी कॉलोनी के एक घर में कल रात 9 बजे के आसपास सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। हादसे के समय घर में 18-19 लोग थे जिनमें से 8 लोगों को रेस्क्यू किया गया मगर उनकी हालत काफी गंभीर थी।
हादसे के बाद पहले 5 लोगों की मौत की अधिकारीयों ने पुष्टि की बाद में एक घायल व्यक्ति की मौत होने से मरने वालों की संख्या 6 हो गई है। पुलिस इस बात की जांच की जा रही है कि धमाका रसोई गैस सिलेंडर में हुआ या फिर ऑक्सीजन सिलेंडर में। नगर निगम, एनडीआरएफ और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है।
