गरिमा जोशी
Wellhealthorganic.com Tips : गोल्डन मिल्क यानी हल्दी वाले दूध को आयुर्वेद में अमृत माना गया है। रोजाना यदि इसका सेवन किया जाए तो तन और मन को तंदुरुस्त रखा जा सकता है। इससे शरीर को स्फूर्ति, शक्ति, बल और ऊर्जा प्राप्त होती है। कोविड काल के दौरान आयुष मंत्रालय ने इस दूध के फ़ायदे देखते हुए लोगों से इसका सेवन करने की अपील की थी। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही हल्दी में प्राकृतिक एंटीबायोटिक के गुण व्याप्त हैं। प्रतिदिन इसे अपने आहार में शामिल किया जाए तो कई स्वास्थ्य संबधी दिक्कतों से छुटकारा पाया जा सकता है। सेहत के साथ सौंदर्य बढाने में भी ये दूध रामबाण औषधि की तरह काम करता है।गोल्डन मिल्क के कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में जानते हैं।
6 golden milk benefits wellhealthorganic.com Tips
अनिद्रा दूर करने में कारगर
कई आयुर्वेद रिपोर्ट्स बताती हैं कि सुनहरा दूध अच्छी नींद प्राप्त करने के लिए काफी लाभदायक है। इंसोमनिया, अनिद्रा, बेचैनी जैसी समस्या होने पर यदि रोज रात को एक गिलास गर्म हल्दी वाला दूध पिया जाए तो जल्द ही इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
भूलने की बीमारी में लाभदायक
हल्दी और दूध आपस में मिलकर कुछ ऐसे तत्वों का निर्माण करते हैं जो याददाश्त बढ़ाने में सहायक होते हैं। इसके सेवन से भूलने की बीमारी, अल्जाइमर, डिमेंशिया, पार्किनसंस जैसे रोगों से छुटकारा दिलाने में ये काफी असरदार है।
तनाव और अवसाद को भगाए दूर
भागदौड़ भरे जीवन में अवसाद से हर कोई ग्रस्त है। हल्दी इसमें भी काफी लाभदायक है। इसमें मौजूद करक्यूमिन मस्तिष्क को आराम देते हैं। हल्दी का दूध पीने से अवसाद,तनाव, मूड स्विंग्स जैसी समस्या दूर होती है।
दर्द, सूजन में आरामदायक
जोड़ों और हड्डियों के दर्द के साथ ही सूजन को दूर करने में हल्दी वाला दूध काफी सहायक है। अदरक,दालचीनी को इसमें मिलाकर प्रतिदिन पीने से शरीर में पुराने से पुराने दर्द में आराम मिलता है। साथ ही इससे हड्डियों के जटिल रोग ओस्टियोपोरोसिस और ओस्टियोपीनिया का खतरा भी काफी कम हो जाता है।
कोलाइटिस और अपच में प्रभावी
दूध में हल्दी के साथ अदरक पकाकर पीने से अल्सरेटिव कोलाइटिस और अपच से निजात पाने में आसानी होती है। इसमें मौजूद तत्व पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान करते हैं। साथ ही कुछ रिपोर्ट्स से पता चलता है कि हल्दी कैंसर से लड़ने में भी कुछ हद तक मदद करती है।
त्वचा को चमकदार बनाता है
हल्दी को सौंदर्य वर्धक भी माना जाता है। शादियों में दुल्हन को हल्दी का लेप लगाने का विशेष रिवाज़ होता है। ऐसा निखार लाने के लिए किया जाता हैं। इससे रंगत सुधरती है। ये हानिकारक जीवाणुओ को दूर कर मुहांसों को ठीक करने में भी मदद करती है। इसके रोजाना सेवन से त्वचा चमकदार, दाग धब्बे रहित बनती है।। सर्दियों में विशेष तौर पर इसका सेवन सर्दी, खांसी, कफ से बचाता है।
ऐसे बनाएं गोल्डन मिल्क
दूध: एक कप
कच्ची हल्दी – एक इंच टुकड़ा या पीसी हल्दी आधा चम्मच
काली मिर्च -एक चुटकी
अदरक – एक इंच टुकड़ा
गैस पर पतीले में दूध, हल्दी डाल कर कुछ देर पकाएं। काली मिर्च और अदरक डाल कर उबाल आने दें। इसमें दाल चीनी और जायफल भी डाला जा सकता है। वीगन आहार लेने वाले लोग गाय- भैंस के दूध की जगह नारियल दूध, बादाम दूध या काजू के दूध का प्रयोग कर सकते हैं।
