Site icon Buziness Bytes Hindi

नई खतरनाक बीमारी की चपेट में MP के 6 जिले, चूहों से फैल रही घातक बीमारी

भोपाल। अभी  कोरोना संक्रमण की चौथी लहर के बादल देश पर मंडराने लगे हैें। लेकिन मप्र में एक नई खतरनाक बीमारी ने पैर पसार दिए हैं। इस खतरनाक बीमारी की चपेट में मप्र के छह जिले आ चुके हैं। ये बीमारी चूहों से फैल रही है। इस समय इस बीमारी का प्रकोप सतना, पन्ना, दमोह, सिंगरौली,सीधी, जबलपुर, बालाघाट जिलों में है। इस बीमारी को स्क्रब टायफस से मिलता जुलता बताया जा रहा है। इस कारण से प्रदेश में स्क्रब टायफस का अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

Read also: गर्मियों में होते है एक्ने, तो इन बातो का ध्यान रखे!

जबलपुर स्थित स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान लैब में इन नई बीमारी की पुष्टि हुई है। इसके बाद अलर्ट जारी करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से विशेष एहतियात बरतने को कहा है। प्रदेश में पहले 2021 में जबलपुर के अलावा मंदसौर में इस बीमारी के 17 मरीज मिले थे। जबकि 50 मरीज संदिग्ध मिले थे। 

यह बीमारी स्क्रब टायफस है। यह ओरियेन्टा सुत्सुगैमुसी नामक जीवाणु से फैलती हैं। बीमारी के जीवाणु घुन के संक्रमित लार्वा या चूहों के मनुष्य को काटने से फैल रही है। घुन के ओरियेन्टा सुत्सुगैमुसी नामक जीवाणु से संक्रमित लार्वा से चूहे के काटने वाले स्थान पर एक दाना निकलता है।  यह दाना शरीर पर जख्म बनाता है फिर सूख जाता है। इसके बाद यह काले धब्बे के रूप में दिखाई देने लगता है।

Exit mobile version