Site icon Buziness Bytes Hindi

पुणे में मिले जीका वायरस के 6 मामले, लोगों में दहशत

zika

महाराष्ट्र के पुणे में जीका वायरस के 6 मामले मिलने से दहशत का माहौल पैदा हो गया । संक्रमण के इन 6 मामलों में दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं जो ज़ीका वायरस की चपेट में आ गयी हैं । स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पुणे के एरंडवाने इलाके की 28 वर्षीय गर्भवती महिला जीका वायरस से संक्रमित पाई गई। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 12 हफ्ते की एक अन्य गर्भवती महिला भी संक्रमित पाई गई है। गर्भवती महिलाओं के संक्रमित होने पर भ्रूण में माइक्रोसेफली हो सकती है। इस स्थिति में मस्तिष्क के असामान्य विकास की वजह से सिर बहुत छोटा हो जाता है।

जीका वायरस के संक्रमण का पहला पुणे में मामला एरंडवाने इलाके में उस वक्त सामने सामने आया जब एक डॉक्टर और उसकी बेटी जीका वायरस से संक्रमित पाई गई। इसके अलावा संक्रमण के दो अन्य मामले मुंधवा इलाके में मिले जिनमें से एक साल की महिला और दूसरा एक नौजवान है जिसकी उम्र 22 वर्ष बताई जा रही है। संक्रमण की ख़बरें आने के बाद नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। संक्रमित मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग और फ्यूमिगेशन जैसे उपाय किए जा रहे हैं।

लक्षण: जीका वायरस मच्छरों से फैलने वाला वायरस है जो आमतौर पर हल्का होता है, लेकिन गर्भवती महिलाओं के लिए गंभीर जटिलताएं पैदा कर सकता है। जीका वायरस से संक्रमित अधिकांश लोगों में बुखार, चेहरे पर लाल चकत्ते, जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में दर्द और सिरदर्द जैसे लक्षण मिलते हैं. आमतौर पर ये लक्षण मच्छर के काटने के तीसरे दिन से दिखाई देते हैं जो एक सप्ताह तक रह सकते हैं।

बचाव: insect repellent का उपयोग करें, डीईईटी, पिकारिडिन या आईआर3535 युक्त mosquito repellent का उपयोग करें। हर 2 घंटे में और पसीना आने पर दोबारा लगाएं। लंबी आस्तीन वाली शर्ट और पैंट, मोजे और टोपी पहनें। मच्छरों को घर में घुसने से रोकने के लिए खिड़कियों और दरवाज़ों पर उपाय लगाएं। अपने घर के आस-पास गड्ढों, टायरों, बाल्टियों और अन्य जगहों से स्थिर पानी निकालें जहाँ मच्छर पनप सकते हैं।

Exit mobile version