उत्तराखंड में मिले 5775 नये कोरोना संक्रमित

उत्तराखंडउत्तराखंड में मिले 5775 नये कोरोना संक्रमित

Date:


उत्तराखंड में मिले 5775 नये कोरोना संक्रमित

शुक्रवार को 116 कोरोना संक्रमित की मृत्यु
देहरादून में कम हुआ संक्रमण मिले 1583 मरीज

देहरादून। कोरोना संक्रमण से प्रभावित उत्तराखंड को कोरोना संक्रमण से थोड़ी राहत मिली और शुक्रवार को राज्य में 5775 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं आज कोरोना से रिकवरी में भी बढ़ोतरी हुई आौर 4483 कोरोना संक्रमित रोग से मुक्ति पाने में कामयाब रहे। लेकिन कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों से चिंता कायम है। आज 116 कोरोना संक्रमितों ने जान गंवा दी जो जानलेवा कोरोना का खौफ बनाये हुए है।

स्वास्थ विभाग की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित चल रहे देहरादून को थोड़ी राहत मिली और आज जिले में 1583 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 844, यूएसनगर में 692, नैनीताल में 531, पौड़ी में 359, टिहरी में 349, उत्तरकाशी में 286, रुद्रप्रयाग में 285, अल्मोड़ा में 267, पिथौरागढ़ में 225, चमोली में 201, चंपावत में 115 और बागेश्वर में 38 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। राज्य में लगातार नौ दिन से प्रतिदिन सौ से ज्यादा मरीजों की मौत होने से दहशत का माहौल है। वहीं संक्रमण दर 20 फीसद से अधिक होना भी चिंता का कारण है।

Read Also : अब ”डेडबॉडी कंट्रोल मैनेजमेंट” में जुटी सरकारें …

कोरोना एक्टिव केस में उत्तराखंड देश में सातवें स्थान पर

उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच प्रति एक लाख व्यक्ति पर कोरोना के 771 सक्रिय मामले होने के कारण राज्य देश में सातवंे स्थान पर आ गया है। उत्तर भारत और हिमालयी राज्यों में एक्टिव केसों के मामले में उत्तराखंड पहले स्थान पर है। हिमाचल प्रदेश में प्रति एक लाख व्यक्ति पर कोरोना के 573 सक्रिय मामले हैं। जबकि लद्दाख में यही आंकड़ा 516 पर सीमित है। उत्तराखंड के पहाड़ी राज्योें में कोरोना संक्रमण फैलने के साथ ही एक्टिव केसों की संख्या बढ़ गयी है।

Read Also : देहरादून पर ब्लैक फंगस ( Black Fungus ) की काली छाया

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related