दिल्ली में पांच बजे तक 57 प्रतिशत पोलिंग

नेशनलदिल्ली में पांच बजे तक 57 प्रतिशत पोलिंग

Date:

दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए मतदान चल रहा है, जिसमें सत्तारूढ़ AAP अपने शासन ट्रैक रिकॉर्ड और कल्याणकारी पहलों पर भरोसा करते हुए लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है। इसके विपरीत, भाजपा और कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी में राजनीतिक वापसी का लक्ष्य लेकर चल रही हैं। शाम 5 बजे तक 57 फीसदी मतदान दर्ज हो चूका है. उत्तर पूर्व दिल्ली में सर्वाधिक 63.83 प्रतिशत और साउथ ईस्ट दिल्ली में सबसे कम 53.77 प्रतिशत मतदान हुआ है.

इसके अलावा ईस्ट में 58.98, नई दिल्ली में 54.37, उत्तर दिल्ली में 57.24, उत्तर पश्चिम दिल्ली में 58.05, शाहदरा में 61.35, दक्षिण दिल्ली में 55.72, सेंट्रल दिल्ली में 53.77, 58.86 में 21.90 और पश्चिम दिल्ली में 57.42 प्रतिशत लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं.

दिल्ली में शाम 5 बजे तक 57.70% मतदान हुआ है। मुस्तफाबाद में बंपर वोटिंग हुई है। यहां 66.68 फीसदी वोट पड़े। वहीं, सीलमपुर में 66.41 फीसदी और गोकलपुर में 65.05 फीसदी वोटिंग हुई। दिल्ली के सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। वोटिंग के दौरान बीजेपी पर पैसे बांटने के आरोप पर दिल्ली पुलिस ने बयान जारी किया है। पुलिस ने कहा है कि जांच की गई, ऐसा कुछ नहीं है। जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से हमें शिकायत मिली थी कि बीजेपी की चार टेबल लगी हैं और कैश बांटा जा रहा है। हमने वहां जाकर देखा। तीन टेबल अलग-अलग उम्मीदवारों की थीं। उनका टेबल क्लॉथ एक जैसा था, इसलिए भ्रम हुआ कि चारों टेबल बीजेपी की हैं। एफएसटी टीम ने भी जवाब दिया है। वेरिफिकेशन भी किया गया है। कैश बांटने के आरोप की वेरिफिकेशन भी की गई है। ऐसा कुछ नहीं मिला है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related