Site icon Buziness Bytes Hindi

मेरठ में मिले 568 नये कोरोना संक्रमित


मेरठ में मिले 568 नये कोरोना संक्रमित

2 संक्रमितों की मौत, 3177 हुए एक्टिव केस

मेरठ। जनपद मेरठ को शुक्रवार को भी कोरोना से राहत नहीं मिली और जनपद में 568 नये कोरोना संक्रमित मिले। वहीं आज दो कोरोना मरीजोें की मौत हुई। मेरठ में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी के बालाजी ने शनिवार शाम 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक लाॅकडाउन लगाने के आदेश जारी किये हैं।

मेरठ जिले में शुक्रवार को 568 नये कोरोना संक्रमित मिलने के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 26582 हो गया है। वहीं जिले में अब कोरोना एक्टिव केस 3177 हो गये हैं। आज 145 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया जिन्हें मिलाकर कोरोना को मात देने वालो का आंकड़ा 22951 हो गया है। वहीं आज 2 कोरोना संक्रमितों की मौत हो जाने से संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 454 हो गयी है। (आंकड़ों का स्रोतः कोविड19इंडिया.ओआरजी )

वहीं कोरोना संक्रमण ने मंदिर से लेकर मस्जिद तक की रौनक फीकी कर दी है। इन दिनों हिंदुओं के नवरात्र चल रहे हैं। सामान्य दिनोें में नवरात्र पर मंदिरों मंे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रहती है। मगर इस बार शासन के आदेशोें के अनुपालन में मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या सीमित रखने के आदेश हैं। वहीं कोरोना के खौफ से लोग खुद भी मंदिर जाने की बजाये घरों में ही पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

वहीं मुस्लिमों के लिये सबसे मुकद्दस महीना रमजान चल रहा है। इस माह में मस्जिदों को सजाया जाता है और मस्जिदें इबादत करने वालों से भरी रहती हैं। मगर इस बार नाइट कफ्र्यू के कारण लोगों को रमजान में परेशानी हो रही है। रात भर गुलजार रहने वाले बाजार भी सूने पड़े हैं। रोजेदार मस्जिदों में नमाज पढ़ने कम पहुंच रहे हैं और अपने घरों में इबादत कर रहे हैं।

Exit mobile version