Site icon Buziness Bytes Hindi

प्रयागराज में मिले 563 नये कोरोना संक्रमित


प्रयागराज में मिले 563 नये कोरोना संक्रमित

शुक्रवार को 11 कोरोना मरीजों ने गंवा दी अपनी जान
746 संक्रमितों की कोरोना के कारण हो चुकी है मौत

प्रयागराज। संगम नगरी को कोरोना संक्रमण से थोड़ी राहत मिलती दिख रही है। आज जिले में 563 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। हालांकि कोरोना से होने वाली मौतें स्वास्थ विभाग की चिंता बढ़ा रही है। शुक्रवार को 11 कोरोना मरीजों ने अपनी जान गंवा दी।

शुक्रवार को 563 नये कोरोना संक्रमित मिलने के साथ प्रयागराज जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 74395 हो गया है। जिले में कोरोना एक्टिव केस अब 7846 हो गये हैं। आज 1121 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किये जाने के बाद कोरोना को मात देने वालो का आंकड़ा 65803 हो गया है। वहीं आज 11 कोरोना संक्रमितों की मौत हो जाने से संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 746 हो गयी है। (आंकड़ों का स्रोतः कोविड19इंडिया.ओआरजी)

कम हो रही संक्रमण की दर, आठवें स्थान पर आ गया प्रयागराज

प्रयागराज में कोरोना के संक्रमण की दर कम होने के साथ सक्रिय केस भी कम होते जा रहे है। प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार अब सक्रिय केस के मामले में प्रयागराज प्रदेश में पांचवे से सीधा आठवें स्थान पर आ गया है। सक्रिय केस के मामले में 25 अप्रैल को प्रयागराज प्रदेश में चैथे स्थान पर था। अब राज्य में कोरोना के 8415 सक्रिय केस होने के बाद प्रयागराज आठवंे स्थान पर आ गया है। एक वक्त में उत्तर प्रदेश में लखनऊ के बाद दूसरे नंबर पर आने वाला प्रयागराज अब लखनऊ, मेरठ, वाराणसी, कानपुर नगर, गोरखपुर, गौतमबुद्ध नगर, मुरादाबाद के बाद आठवें स्थान पर है।

वहीं प्रयागराज रेंज के पुलिस कर्मियों का वैक्सीनेशन कराये जाने का लाभ भी दिख रहा है। कोरोना की दूसरी लहर में कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या में आठ गुना तक कमी आयी है। कोरोना की दूसरी लहर में किसी भी पुलिसकर्मी की मौत न होने से कोरोना टीकाकरण की कामयाबी सामने आ रही है। आईजी केपी सिंह का भी कहना है कि सबसे ज्यादा संक्रमण के बीच रहने के बावजूद वैक्सीनेशन की वजह से ही पुलिसकर्मियों को कोरोना से बचाया जा सका है। सभी जिलों को पुलिस कप्तानों को महकमे में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा करने का भी निर्देश दिया है।

Exit mobile version