Site icon Buziness Bytes Hindi

UP News : 5600 तालाबों से सुधरेगी यूपी के गांवों की तस्वीर, जानिये क्या है सरकार की प्लानिंग

लखनऊ। गांवों को संवारने के लिए देश भर में 50 हजार से ज्यादा अमृत सरोवरों का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें राज्य सरकारों का भी सहयोग लिया जाएगा। यूपी के सभी लोकसभा क्षेत्रों में सरोवर बनाये जाएंगे। इस संबंध में सोमवार को केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने योजना भवन में यूपी के जिलाधिकारियों और मुख्य विकास अधिकारियों से कहा कि जिलाधिकारी ब्लॉक वाइज और जिले पर इस संबंध में बैठक बुलाएं।

Also Read :  UP News : रिश्तों की कच्ची डोर तोड़ रही जिंदगी के वादे! अपनों की गिरती लाशें बया कर रही दरकतें घर की कहानी

साथ ही ब्लॉक वाइज प्रधानों की भी बैठक की जाए। इस योजना को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि यह अमृत सरोवर सिर्फ एक तालाब नहीं बल्कि गांव के लिए पानी उपलब्ध कराने और पानी की रिचार्जिंग के लिए वरदान साबित हों। ऐसे में इनको एक दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित किया जाए। इनके निर्माण में जो मानक और गाइडलाइंस निर्धारित की गईं हैं। उनका भी पालन सुनिश्चित किया जाए।

इन तालाबों में गांव के सीवरेज का पानी कतई नहीं जाएगा। कहा कि इनका नामकरण शहीदों के नाम से किया जाएगा। यहां पर 15 अगस्त को एक उत्सव जैसे माहौल में  झंडारोहण की व्यवस्था की जाएगी। यह आदर्श तालाब के रूप में विकसित होंगे और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरक की साबित होंगे। कहा कि सभी जिलाधिकारी इस योजना को मूर्तरूप देने में अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वहन करें। संबंधित वेबसाइट और ऐप से भी इनकी कार्ययोजना की विधिवत जानकारी हासिल कर लें। 

वहीं यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अमृत सरोवर गांवों के लिए  वरदान साबित होंगे। ये अमृत सरोवर यूपी की सभी 80 लोकसभा क्षेत्र में बनाए जाएंगे। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 75 अमृत सरोवरों का निर्माण होगा। यह अमृत सरोवर स्विमिंग पूल और पर्यटन के रूप में एक मॉडल बनेंगे। इनकी देखभाल के लिए अमृत सखी के रूप में  एक महिला को नियुक्त किए जाने का भी प्रयास रहेगा।

Also Read :  UP News : विदेशी कोयले के जरिये उपभोक्ताओं की जेब ढीली करने की तैयारी, अड़ा उपभोक्ता परिषद

अमृत सरोवर के पास चबूतरा, सामुदायिक भवन, वृक्षारोपण सामुदायिक शौचालय आदि की भी व्यवस्था नियमानुसार किए जाने के निर्देश दिये गये हैं। यूपी के 80 लोकसभा क्षेत्रों में लगभग 5600 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त काफी अधिक मात्रा में काम पूरा करने के प्रयास किए जाएं। सरोवरों के पास पीपल, नीम, बरगद, जामुन आदि के पेड़ लगाए जाएं।

Exit mobile version