Site icon Buziness Bytes Hindi

यूपी विधानसभा चुनाव पांचवें चरण में शाम 5 :00 बजे तक 53. 94 परसेंट हुआ मतदान


यूपी विधानसभा चुनाव पांचवें चरण में शाम 5 :00 बजे तक 53. 94 परसेंट हुआ मतदान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 (Uttar Pradesh Vidhan Sabha 2022) के पांचवें चरण में शाम 5:00 बजे तक 53. 94 % वोट पड़ गए हैं। पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में चुनाव हो रहे हैं। इस दौरान 61 विधानसभा सीट पर प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। शाम 5:00 बजे तक एक बार फिर से सबसे ज्यादा वोटिंग चित्रकूट में हुई। यहां 59.50 % पड़े हैं, इसके बाद अयोध्या में 58.01% वोट पड़े हैं। वॉइस सबसे कम वोटिंग वाले जिलों में प्रतापगढ़, प्रयागराज और अमेठी शामिल हैं। प्रतापगढ़ में जहां महज 50.20% वोटिंग हुई है, वहीं प्रयागराज में 51.29 और अमेठी में 52.82% वोट पड़े हैं।

Read also: आदित्य ठाकरे ने बीजेपी पर साधा निशाना

बड़ी बात यह है कि प्रतापगढ़ और प्रयागराज दोनों ही जिले हिंसा से प्रभावित रहे । प्रतापगढ़ में जहां सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के काफिले पर हमला किया गया। वही प्रयागराज में बम धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि अब धमाका बाहुबली नेता अतीक अहमद के इलाके में हुआ है। इसमें साइकिल सवार एक 21 वर्षीय युवक की जान चली गई है। प्रयागराज एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि अर्जुन नाम के युवक की मौत हुई है।

Read also: यूपी चुनाव: बीजेपी विधायक ने लोगों से मांगी माफी

उन्होंने बताया कि अर्जुन और संजय दो युवक साइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान साइकिल पर रखा गया एक बैग गिर गया। आशंका जताई जा रही है किस में विस्फोटक सामान थे, जिससे मौके पर ही अर्जुन की मौत हो गई। जिन 61 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं उसमें बीजेपी (BJP) के प्रभाव वाले ज्यादातर जिले हैं। पांचवें चरण में अमेठी ,रायबरेली, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी ,प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या ,बहराइच ,और गोंडा जिला शामिल है।

Exit mobile version