यूपी में शाम 5 बजे तक 52.74 प्रतिशत मतदान, अमरोहा सबसे आगे

उत्तर प्रदेशयूपी में शाम 5 बजे तक 52.74 प्रतिशत मतदान, अमरोहा सबसे आगे

Date:

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज देश की 88 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है, इन्ही 88 सीटों में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी है। चुनाव आयोग ने शाम 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार सबसे ज़्यादा मतदान अमरोहा में और सबसे कम वोटिंग मथुरा में हुई. मतदान प्रतिशत के मामले में मेरठ दूसरे नंबर पर है. अमरोहा में जहाँ शाम पांच 61. 89 प्रतिशत मतदान हुआ है वहीँ मेरठ में 55. 49 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है. मेरठ में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में काफी उत्साह देखने को मिला। बता दें कि मेरठ से रील वाले राम यानि अरुण गोविल भाजपा की तरफ से मैदान में हैं।

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक शाम 5 बजे तक सबसे ज़्यादा मतदान अमरोहा में हुआ है जहाँ 61. 89 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं, अमरोहा से बसपा से कांग्रेस में गए दानिश अली चुनावी मैदान में हैं. भाजपा सांसद द्वारा संसद में अपशब्द कहे जाने के बाद दानिश अली काफी चर्चा में आये. मेरठ जहाँ टीवी सीरियल रामायण में भगवान् राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल भाजपा के लिए मैदान में हैं, 55.49 प्रतिशत पोलिंग हो चुकी है.

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक शाम पांच बजे तक अलीगढ़ में 54.36 प्रतिशत, बागपत में 52.74, बुलंदशहर में 54.34 प्रतिशत, गौतमबुद्ध नगर में 51. 66 प्रतिशत, गाज़ियाबाद में 48.21 प्रतिशत और सबसे कम मथुरा में 46.96 प्रतिशत मतदान हुआ है. इस तरह शाम बजे तक उत्तर की आठ लोकसभा सीटों पर 52.74 प्रतिशत मतदान हुआ है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...