Site icon Buziness Bytes Hindi

बुधवार को मिले 51 नये कोरोना मरीजों ने बढ़ाई चिंता

मेरठ। उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ में कोरोना संक्रमण का प्रसार तेज होता जा रहा है। बुधवार को जिले में मिले 51 नये कोरोना संक्रमितों ने प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं। वही मेरठ की महापौर सुनीता वर्मा ने कोरोना संक्रमण के तेज होते प्रसार पर चिंता जताते हुए नौचंदी मेला के आयोजन पर रोक लगाने की मांग की है।

फरवरी का माह जहां मेरठ वासियों के लिये राहत भरा रहा वहीं मार्च के महीने में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती गयी। बुधवार को मेरठ जिले में 51 कोरोना मरीज मिलेे हैं जिनको मिलाकर जिले में 177 सक्रिय मामले हैं। वहीं संक्रमण से 410 लोग जान गवां चुके हैं। जिले में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए कक्षा आठ तक के स्कूलों को चार अप्रैल तक के लिये बंद किया जा चुका है। वहीं मेरठ की महापौर सुनीता वर्मा ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मेला नौचंदी का आयोजन रद करने की मांग की है। महापौर ने कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए नौचंदी मेला के दौराना संक्रमण फैलने की आशंका जताई है। गौरतलब है कि ऐतहासिक नौचंदी मेला का परंपरागत उद्घाटन इस साल 11 अप्रैल को होना है जिसकी तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं।

कोरोना मरीजों का कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग ठीक प्रकार से कराया जाये-जिलाधिकारी
जिलाधिकारी के0 बालाजी ने आज अपने कार्यालय कक्ष में कोरोना महामारी के नियंत्रण के संबंध में स्वास्थ्य विभाग व प्रषासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करते हुये कोरोना के बढ़ते मरीजो पर अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होने कहा कि जो भी कोरोना पाजिटीव मरीज मिलता है उसका कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग ठीक प्रकार से कराया जाये। उन्होने कहा कि आमजन को माॅस्क का उपयोग करने, सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करने व नियमित अंतराल पर हाथ धोने या सैनेटाईजर का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाये साथ ही कोरोना से संबंधित अस्पतालों में विद्युत सुरक्षा के उपाय आवश्‍यक रूप से सुनिश्चित कराये जाये।

जिलाधिकारी के0 बालाजी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग व प्रषासनिक अधिकारी कोरोना महामारी नियंत्रण के संबंध में एक्टिव मोड़ में आ जाये। उन्होने कहा कि कोरोना से संबंधित अस्पतालों में मरीजो को बेहतर उपचार, भोजन व वातावरण मिले यह सुनिष्चित किया जाये। उन्होने कहा कि होम आईसोलेशन में रह रहे व्यक्तियो के बराबर संपर्क में रहा जाये तथा अगर उनमें कोरोना के लक्षण परिलक्षित होते है तो उनको अस्पताल में भर्ती कराया जाये।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी, प्राचार्य एलएलआरएम डा0 ज्ञानेन्द्र कुमार, सीएमओ डा0 अखिलेश मोहन सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Exit mobile version