अलीगढ़। महानगर से सटी तालसपुर स्थित अल-दुआ मीट फैक्टरी की पैकेजिंग यूनिट में आज गुरुवार सुबह अचानक अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। अमोनिया गैस रिसाव होने से वहां काम कर रहे लगभग 50 मजदूर बेहोश हो गएं। इसकी जानकारी लगते ही फैक्टरी प्रबंधन में खलबली मच गई। वहीं प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। गैस रिसाव से अधिकांश महिला मजदूर बेहोश हुई। जिनको जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज हो रहा है। डीएम और एसएसपी ने फैक्टरी व अस्पताल जाकर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने इसकी जांच के आदेश दिए है।
फैक्टरी में 50 मजदूरों के बेहोश होने की खबर फैलने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। जिला अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मौके पर पहुंचे। विशेषज्ञ अमोनिया रिसाव को बंद कर रहे हैं। मौके पर फैक्टरी में सभी लोग को मास्क लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे कोई और इसकी चपेट में ना आने पाए।
