Site icon Buziness Bytes Hindi

50+ कर्मचारियों को ठिकाने लगाने पर मोदी सरकार


50+ कर्मचारियों को ठिकाने लगाने पर मोदी सरकार

नई दिल्ली: केंद्र सरकार 50 साल से ज्यादा की उम्र के ऐसे कर्मचारियों की नौकरी खत्म करने की योजना बना रही है, जिनकी परफॉर्मेंस कमजोर है। केंद्र की मोदी सरकार ने अपने सभी मंत्रालयों और विभागों को 50 से ज्यादा की उम्र के कर्मचारियों की प्रोफाइल तैयार करने को कहा है। इस प्रोफाइल के आधार पर उनके कामकाज की नियमित समीक्षा की जाएगी।

हर तीन महीने पर समीक्षा
रिपोर्ट के मुताबिक इन कर्मचारियों के कामकाज की हर तीन महीने पर समीक्षा की जाएगा। काम संतोषजनक न पाए जाने पर ऐसे लोगों को नौकरी से बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से शुक्रवार को इस संबंध में एक ऑफिस मेमोरेंडम जारी किया गया है।

50+ कर्मचारियों का तैयार होगा रजिस्टर
विभाग ने सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों से 50 साल या उससे ज्यादा की उम्र के कर्मचारियों का एक रजिस्टर तैयार करने को कहा है। इसके अलावा सभी विभागों के प्रमुखों को ऐसे कर्मचारियों की हर तीन महीने पर समीक्षा करने को कहा गया है। समीक्षा में यदि कोई कर्मचारी परफॉर्मेंस में कमजोर पाया जा सकता है तो फिर उसकी सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं। साफ है कि केंद्र सरकार बड़े पैमाने पर ऐसे कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने पर विचार कर रही है, जिनकी आयु अधिक है और काम में भी कमजोर हैं।

Exit mobile version