छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का हमला, 5 सुरक्षाकर्मियों की मौत

फीचर्डछत्तीसगढ़ में नक्सलियों का हमला, 5 सुरक्षाकर्मियों की मौत

Date:


छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का हमला, 5 सुरक्षाकर्मियों की मौत

  • दो नक्सलियों के भी मारे जाने की सूचना

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 5 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हो गए हैं. छत्तीसगढ़ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मुठभेड़ में कई नक्सली भी मारे गए हैं. कहा जा रहा है कि इस दौरान दो नक्सली भी मारे गए हैं. जिनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है.

खबरों के मुताबिक, सीआरपीएफ की कोबरा कमांडो टीम, डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड और स्पेशल टास्क फोर्स की टीम इलाके में माओवादियों के खिलाफ अभियान चला रही थी, तभी यह मुठभेड़ शुरू हो गई. बस्तर रेंज के बीजापुर जिले के तारेम इलाके में यह मुठभेड़ हुई है.

मौके से घायल जवानों को निकालने के लिए एयरफोर्स के हेलीकॉप्टरों और नौ एंबुलेंस को रवाना किया गया है। आईजी बस्तर सुंदरराज पी भी बीजापुर पहुंच गए हैं। सुकमा और बीजापुर से बैकअप फोर्स भी रवाना की गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related