Site icon Buziness Bytes Hindi

टीम इंडिया के पांच खिलाडियों ने तोड़ा बायो बबल, भेजे गए आइसोलेशन में


टीम इंडिया के पांच खिलाडियों ने तोड़ा बायो बबल, भेजे गए आइसोलेशन में

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होती नहीं नजर आ रही है। टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा सहित पांच भारतीय खिलाड़ियों पर कोरोना नियमों का उल्लंघन करने को लेकर टीम से अलग कर आइसोलेशन में रखा गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा भारतीय क्रिकेटरों पर की गई इस कार्रवाई को अनुशासत्मक कार्यवाही के तौर पर देखा जा रहा है।

दरअसल, एक जनवरी को रोहित शर्मा, नवदीप सैनी, ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल सिडनी के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। इस दौरान वहां मौजूद एक प्रशंसक ने सभी का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, साथ ही उसने कहा कि, ऋषभ पंत ने उसे गले भी लगाया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया और सभी को अलग रखा किया गया है।

दुनिया के कोरोना के बढ़ते मामलों को बीच बायो-बबल के तहत ऑस्ट्रेलिया में सीरीज का आयोजन हो रहा है। जिसके तहत खिलाड़ी कही भी घूम और जा सकते हैं, लेकिन खाना खाने के समय उन्हें रेस्टोरेंट के बाहर आना पड़ेगा, अंदर बैठके वह खाना नहीं खा सकते है। लेकिन खिलाड़ियों ने साथ बैठकर रेस्टोरेंट में खाना भी खाया।

होटल में बनाए गए इस वीडियो के वायरल होते ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बड़ी गंभीरता से लिए है। भारतीय खिलाड़ियों के इस कार्य को बायो-बबल के नियमों का उल्लंघन माना है। सीए ने इस मामले पर जांच के आदेश दे दिया है. इन पर वह क्या कार्रवाई होगी इसपर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

Exit mobile version