एडीएम सिटी कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कोरोना संकमित,

मेरठ रीजनएडीएम सिटी कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कोरोना संकमित,

Date:


एडीएम सिटी कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कोरोना संकमित,

कलक्ट्रेट में अफरा तफरी, कार्यालय 24 घंटे के लिए सील

मेरठ। कोरोना संक्रमण सरकारी विभागों में तेजी से पैर पसार रहा है। अब एडीएम सिटी आफिस का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी कोरोना पाजिटिव पाया गया है। कर्मचारी के कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद से हड़कंप मच गया है। कलक्ट्रेट स्थित एडीएम सिटी आफिस का यह कर्मचारी चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत है। संक्रमित व्यक्ति मूल रूप से बीएसए कार्यालय का कर्मचारी है। इधर कुछ दिनों से वह एडीएम सिटी के कार्यालय में तैनात था। कर्मचारी की कई दिनों से तबियत खराब चल रही थी। जिसके चलते उसको घर पर आराम करने को बोला गया था, लेकिन कर्मचारी इसके बाद भी दो दिन तक आफिस में आता रहा।

इस दौरान एडीएम सिटी से डाक और अन्य कागजात लेकन वह कलक्ट्रेट के दूसरे विभागों में भी गया। गत शुक्रवार को भी यह संक्रमित कर्मचारी ऑफिस आया था। जिस पर तबीयत खराब होने पर उसे ऑफिस आने के लिए मना कर दिया गया था। अब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से एडीएम सिटी कार्यालय समेत कलक्ट्रेट परिसर के अन्य विभागों में भी हड़कंप मचा हुआ है। इसी के चलते आरटीओ भी तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

उधर, कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद कार्यालय को सैनिटाइज करने के लिए कार्यालय द्वारा नगर निगम को सूचना दे दी गई है, लेकिन अभी तक टीम नहीं पहुंची है। इससे कर्मचारियों में भय का माहौल है। एडीएम आफिस को अब बंद कर दिया गया है। कर्मचारी के संपर्क में आने वाले लोगों को घर में ही क्वारंटीन रहने के लएि कहा गया है। जब तक सभी की कोरोना जांच नहीं हो जाती तब तक किसी को भी घर से बाहर निकलने की मनाही की गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...