Site icon Buziness Bytes Hindi

48 साल के हुए दादा


48 साल के हुए दादा

सौरव गांगुली बुधवार को 48 साल के हो गए. उनके जन्मदिन के मौके पर प्रशंसकों ने उनकी तस्वीर वाले मास्क वितरित किए. ‘महाराजेर दरबारे’ नामक फैंस ग्रुप की तरफ से यह पहल की गई. इस फैंस ग्रुप से जुड़े मानस चटर्जी ने बताया कि इस बार और भी खास मौका है, क्योंकि बीसीसीआई अध्यक्ष के तौर पर दादा का यह पहला जन्मदिन है. मास्क पर सौरव की दो तस्वीरें अंकित हैं. पहली 1996 में लॉड्र्स में टेस्ट पदार्पण के समय की है, जिसमें दादा ने शतक जड़ा था और दूसरी बीसीसीआई अध्यक्ष के तौर पर उनकी हाल की तस्वीर है. सौरव ने मंगलवार रात 12 बजे अपने बेहला स्थित निवास स्थल पर परिवार के सदस्यों के बीच जन्मदिन का केक काटा. उनकी बेटी साना ने विशेष चॉकलेट केक की व्यवस्था की थी. केक पर लिखा था, हैप्पी बर्थडे डैडी. लॉट्स ऑफ लव.

बचपन में देखा है भूत : सौरव
सौरव गांगुली ने अपने जन्मदिन पर बुधवार को बचपन की एक हैरान करने वाली घटना का जिक्र करते हुए भूत देखने का दावा किया. गांगुली ने कहा, मैंने अपने घर में भूत देखा था. उस वक्त मैं 12-13 साल का था. हमारे घर में एक लड़का काम करता था. मुझे उस लड़के के पास जाकर चाय बनाने के लिए बोलकर आने को कहा गया. मैने देखा कि वह छत की बाउंड्री वॉल पर दौड़ रहा था. मैंने चिल्लाकर उसे उतरने को कहा, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. मैं नीचे भागा और अंकल को बताया कि वह लड़का पागल हो गया है. हम सब ऊपर की ओर भागे, लेकिन वह नहीं दिखा. हमारे मकान के पास नारियल के बहुत से पेड़ हैं. वह उनमें से एक पेड़ की पत्तियों पर पड़ा हुआ था. हमने उसे उतरने को कहा तो वह नहीं माना. इसके बाद फायर ब्रिगेड वालों को बुलाकर उसे उतारकर अस्पताल ले जाया गया. बाद मेें वह लड़का हमारे घर आया. उसने बताया कि उसकी मां निश्चित दिनों में उसके शरीर में आती है. सौरव ने कहा, इस तरह से मैं कह सकता हूं कि मैंने भूत देखा है.

Exit mobile version