Big Breaking News: अमेरिका में भीषण गर्मी से दम घुटने से 46 की मौत,16 गंभीर

इंटरनेशनलBig Breaking News: अमेरिका में भीषण गर्मी से दम घुटने से 46...

Date:

नई दिल्ली। अमेरिका के दक्षिण-पश्चिम टेक्सास के सैन एंटोनियो में भीषण गर्मी में दम घुटने से 46 लोगों की मौत हो गई जबकि 16 गंभीर हैं। बताया जाता है कि जिन 46 लोगों की मौत हुई है वो एक ट्रैक्टर-ट्रेलर के अंदर थे। यानी ट्रेलर के भीतर गर्मी के कारण 46 लोग मृत पाए गए हैं। इनमें से 16 को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना को प्रवासियों की तस्करी से जोड़कर देखा जा रहा है। 

Read also: अमेरिका में न्यू ओमिक्रोन सबवेरिएंट के मामलों में उछाल

पुलिस प्रमुख विलियम मैकमैनस के अनुसार शाम करीब छह बजे चीख-पुकार सुनकर घटनास्थल पर शहर के एक व्यक्ति को इस स्थिति का अंदाजा हुआ। उसने इसकी जानकारी अधिकारी को दी। अधिकारी जब ट्रैक्टर-ट्रेलर के पास पहुंचा,तो उसने उसके बाहर एक शव देखा।

दमकल विभाग प्रमुख चार्ल्स हुड ने बताया कि प्रचंड गर्मी के कारण बीमार जिन 16 लोगों को भर्ती कराया है, उनमें 12 वयस्क और चार बच्चे शामिल हैं। सभी मरीजों का शरीर बुखार से तप रहा है और ट्रेलर में पीने के लिए पानी बिल्कुल नहीं था। मैकमैनस ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। यह स्पष्ट नहीं है कि वे मानव तस्करी से जुड़े हैं या नहीं।

Read also: अमेरिका ने बढ़ती क्रिप्टो धोखाधड़ी से लड़ने के लिए साइबर यूनिट में किया इजाफा

गत दशकों में मैक्सिको से अमेरिकी सीमा पार करने के प्रयास में मारे गए हजारों लोगों की घटना में यह अब तक की सबसे बड़ी घातक घटना है। इससे पहले 2017 में सैन एंटोनियो के वॉलमार्ट में खड़े एक ट्रक के अंदर फंसने से दस प्रवासियों की मौत हुई थी। 2003 में सैन एंटोनियो के दक्षिण-पूर्व में एक ट्रक में 19 प्रवासी मृत मिले थे। वहीं अब ये घटना हुई है। बताया जाता है कि टैक्टर ट्रेलर के भीतर ये सभी लोग घुपकर अमेरिका की सीमा में दाखिल होना चाहते थे। लेेकिन भीषण गर्मी के कारण और ट्रेलर के अंदर पानी नहीं होने के कारण एक—एक करके 46 लोगों की मौत हो गई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related