मेरठ में मिले 440 नये कोरोना संक्रमित, 5 की मौत

मेरठ रीजनमेरठ में मिले 440 नये कोरोना संक्रमित, 5 की मौत

Date:


मेरठ में मिले 440 नये कोरोना संक्रमित, 5 की मौत

जिले को कोरोना संक्रमण से मिली थोड़ी राहत
मिले संक्रमितों से चार गुना अधिक मरीज स्वस्थ हुए

मेरठ। सोमवार का दिन मेरठ जिले के लिये राहत भरा रहा। आज मेरठ में 440 नये कोरोना संक्रमित मिलने से संक्रमण की रफ्तार में कमी आती दिखी। कई दिनों से परेशान कर रहे कोरोना से मौत का आंकड़ा भी आज कम हुआ और 5 मरीजों ने संक्रमण से जान गंवाई। वहीं आज मिले कोरोना संक्रमितों के मुकाबले चार गुना अधिक मरीजों ने कोरोना को मात दी है। इससे जहां रिकवरी रेट बढ़ा है वहीं अस्पतालों में अधिक संख्या में नये कोरोना संक्रमितों को बेड और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा सकेंगी। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में मौतें होने का सिलसिला जारी है, वो अलग बात है कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार यह कोरोना से संक्रमित नहीं बल्कि बुखार से पीड़ित थे।

सोमवार को मेरठ जिले में 440 नये कोरोना संक्रमित मिलने के साथ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 65509 हो गया है। जिले में कोरोना एक्टिव केस अब 10498 हो गये हैं। आज 1716 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किये जाने के बाद कोरोना को मात देने वालो का आंकड़ा 54328 हो गया है। वहीं आज 5 कोरोना संक्रमितों की मौत हो जाने से संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 693 हो गयी है। (आंकड़ों का स्रोतः कोविड19इंडिया.ओआरजी)

मेरठ के सरधना क्षेत्र के अलीपुर गांव में 30 से अधिक कोरोना के एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार अलीपुर गांव में अब तक कोरोना से केवल एक मरीज की मौत हुई है। वहीं ग्रामीणों का माने तो पिछले 10 दिनों में गांव में 20 लोगों की मौत हुई है। इनमें से अधिकतर लोग बुखार से पीड़ित थे। ग्रामीणों में चर्चा है कि मरने वाले कई मरीज कोरोेना से पीड़ित थे। कोरोना की दहशत से गांव में सन्नाटा पसरा रहता है। रात को छोड़िये दिन में भी लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। स्वास्थ विभाग जल्द ही गांव में जांच अभियान शुरू करने जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related