Site icon Buziness Bytes Hindi

मेरठ में मिले 401 नये कोरोना संक्रमित, 10 ने गंवाई जान


मेरठ में मिले 401 नये कोरोना संक्रमित, 10 ने गंवाई जान

कम होती जा रही है कोरोना संक्रमण की रफ्तार
6083 हो गये हैं जिले में कोरोना एक्टिव केस

मेरठ। जनपद मेरठ में कोरोेना की रफ्तार थोड़ी धीमी हो रही है। हालांकि नये कोरोना संक्रमित मिलने के मामले में उत्तर प्रदेश में गोरखपुर 755, के बाद मेरठ 401 नये कोरोना संक्रमित के साथ दूसरे नंबर पर आ गया है। वहीं कोरोना से मौत के मामले में लखनऊ 20, वाराणसी 14, मैनपुरी 14, गोरखपुर 12 के बाद पांचवे स्थान पर आ गये मेरठ में शनिवार को 10 संक्रमितों की मृत्यु हुई है।

शनिवार को मेरठ जिले में 401 नये कोरोना संक्रमित मिलने के साथ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 67562 हो गया है। जिले में कोरोना एक्टिव केस अब 6083 हो गये हैं। आज 877 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किये जाने के बाद कोरोना को मात देने वालो का आंकड़ा 60732 हो गया है। वहीं आज 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हो जाने से संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 747 हो गयी है। (आंकड़ों का स्रोतः कोविड19इंडिया.ओआरजी)

नहीं पहन रहे लोग मास्क, संक्रमण फैलने का खतरा

कोरोना के साथ ब्लैक फंगस का खतरा भी मेरठ पर मंडरा रहा है मगर लोग मास्क पहनने को तैयार ही नहीं है। महानगर के किसी भी बाजार में चले जाइये, वहां आपको बेमन से मास्क लगाये हुए लोग मिल जायेंगे। उनमें से भी अधिकतर का मास्क ढोडी पर खिसका मिलेगा। वहीं बिना मास्क पहने बेखौफ घुमते युवा भी आपको देखने को मिलेंगे जिन्हें शायद लगता है कि उन्हें तो कोरोना हो ही नहीं सकता। यह हाल तब है जब मेरठ पुलिस रोज चालान काट रही है। शुक्रवार को एक युवक का मास्क न पहनने पर एक ही दिन में दो बार चालान काटा गया। पहली बार में एक हजार तो दूसरी बार में दस हजार रुपये का चालान काटा गया। लेकिन लोग फिर भी मास्क पहनने को तैयार नहीं हैं। वहीं बाजारों से लेकर सड़कों तक लोगांे और वाहनों की भीड़ देखकर ऐसा लगता है कि कोरोना का खात्मा हो चुुका है।

Exit mobile version