Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand Weather News: बारिश के बाद बर्फबारी का कहर,बिजली गिरने से 40 भेड़—बकरियों की मौत

यमुनोत्री। बारिश के बाद अब बर्फबारी का कहर शुरू हो चुका है। गंगोत्री और यमुनोत्री की ऊंची पहाड़ियों पर शुक्रवार देर रात से बर्फबारी जारी है। पहाड़ों पर कई जगह बादल छाए हैं। वहीं  देर रात से हो रही बारिश से यमुनोत्री राजमार्ग पर चट्टान दरकने के इसको बंद कर दिया गया है। आज शनिवार को यमुनोत्री हाईवे खनेड़ा के पास चट्टान खिसकने से अवरुद्ध हो गया। जिसके चलते हाईवे पर सुबह से यातायात ठप था। यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुगण हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे थे। एनएच की मशीनें हाईवे खोलने में जुटी रही।

Read also: Uttarakhand News: भूस्खलन के चलते पिछले 28 घंटे से बंद गंगोत्री हाइवे खुला, वाहन चालकों को मिली राहत

एनएच ने श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए हाईवे को जल्द खोलने का दावा किया है। आज ही करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया गया। यमुनाघाटी में देर रात से हो रही बारिश का सिलसिला जारी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र ने बताया कि हाईवे खोल दिया है। वहीं दूसरी ओर दूसरी ओर मोरी ब्लाक चांगसिल बुग्याल में बिजली गिरने से 40 भेड़-बकरियों की मौत हो गई।  वाइल्ड लाइफ सेंचुरी इलाके के अंदर गांव के ग्रामीणों की भेड़़ बकरियां चुगान पर बुग्याल इलाके में है। भीतरी गांव के प्रधान राजीव कुंवर ने जानकारी प्रशासन को दी। प्रशासन ने राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेजी है। तहसीलदार चमन सिंह ने बताया कि राजस्व उप निरीक्षक को मौके पर भेजा है। गंगोत्री की चोटियों पर रात से बर्फबारी जारी है। पहाड़ों पर कई जगहों पर देर रात से हो रही बारिश हो रही है। वहीं यमुनोत्री राजमार्ग खनेड़ा के पास चट्टान दरकने के से  रास्ता बंद हो गया था।

Read also: Uttarkashi News: भाई शनिदेव और मायके वालों ने यमुना को डोली में किया विदा, यमुनोत्री के लिए किया प्रस्थान

Exit mobile version