Site icon Buziness Bytes Hindi

40 दिन की पैरोल में शाही दिन बिता रहा Gurmeet Ram Rahim

Gurmeet Ram Rahim

बागपत। रोहतक की सुनारिया जेल से 40 दिन की पैरोल पर बरनावा आश्रम आया डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम शाही अंदाज में दिन काट रहा है। डेरा प्रमुख को बरनावा आश्रम पहुंचे 14 दिन हो गए हैं। वह प्रतिदिन पहले की तरह शाही अंदाज में स्टेज लगाकर हाथ में मोर पंखी लिए इंटरनेट पर ऑनलाइन सत्संग कर रहा है। इसके अलावा वह भजन गाता है और अपने अनुयायियों को गुरुमंत्र भी दे रहा है। उसने गुरु गद्दी को लेकर चलीं चर्चाओं पर कहा था कि गुरु हम ही थे। हम ही है और हम ही रहेंगे। इसके अलावा गुरमीत ने अपनी धर्मबेटी हनीप्रीत को अपनी मुख्य शिष्या बताया है। गुरमीत ने हनीप्रीत को रूहानी दीदी की पदवी दी है।

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम प्रतिदिन सुबह चार बजे उठता है, वह रोज दौड़ना, घूमना, पेड़ पौधों की देखभाल व छटाई करता है। इसी के साथ अपने स्कूल के दोस्तों के साथ डेढ़ घंटे वॉलीवाल खेलता है। इसके बाद दस बजे से डेढ़ बजे तक इंटरनेट पर ऑनलाइन सत्संग और गुरुमंत्र देता है। रात्रि नौ से दस बजे तक इंटरनेट पर ऑनलाइन साध-संगत के प्रश्नों का उत्तर देता है। इसके बाद भजन भक्ति कर विश्राम करने चला जाता है। डेरा प्रमुख दिन में फल, दूध के अलावा हल्का भोजन सेवन करता है।

गुरमीत राम रहीम से नेता खूब आशीर्वाद ले रहे हैं। इसमें हरियाणा में नेता अन्य लोगों को बुलाकर गुरमीत का प्रवचन सुनवा रहे हैं। यही नहीं उनके सामने गुरमीत से आशीर्वाद भी ले रहे हैं।

Exit mobile version