UP News: बुलंदशहर में मकान का लिंटर गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की दबकर मौत

उत्तर प्रदेशUP News: बुलंदशहर में मकान का लिंटर गिरने से एक ही परिवार...

Date:

UP News: यूपी के बुलंदशहर जिले के थाना नरसेना क्षेत्र के गांव मवई में आज तड़के मकान का लिंटर गिर गया। जिसके मलबे में घर में सो रहा पूरा परिवार दब गया। लिंटर के मलबे में दबकर चार लोगों के मरने की जानकारी आ रही है। दो लोगों के शव मलबे से बाहर निकाले जा चुके हैं। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में आज तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें गांव में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिर गया। जिसमें चार लोगों की मौत की सूचना आ रही है। हादसे में दो लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

मलबे में परिवार के 13 से अधिक सदस्य दब गए

बुलंदशहर के थाना नरसेना इलाके के मवई गांव में तड़के मकान का लिंटर गिर गया। मलबे में परिवार के 13 से अधिक सदस्य दब गए। जिसमें चार की मौत हो गई है। दो गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि मकान की दूसरी मंजिल पर कल ही लिंटर डाला गया था। परिवार के 13 सदस्य नीचे सो रहे थे। तड़के हुए हादसे के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल है। ग्रामीणों ने मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश शुरू की है।

सूचना मिलते ही सर्किल सीओ सहित अन्य अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। गांववासी और अन्य लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। अभी तक राजपाल और उनकी पत्नी सुनीता की मौत की पुष्टि हो गई है। दो कुलदीप और धर्मेंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...