Site icon Buziness Bytes Hindi

जाने 4 इम्युनिटी बूस्टर होम-मेड ड्रिंक्स के बारे में, सेहत के लिए है फायदेमंद


जाने 4 इम्युनिटी बूस्टर होम-मेड ड्रिंक्स के बारे में, सेहत के लिए है फायदेमंद

महामारी के दौरान जब कोरोनावायरस कहर बरपा रहा है, खुद को फिट और स्वस्थ बनाए रखना जरुरी हो गया है | इसके लिए इम्युनिटी बूस्टर ड्रिंक्स का सेवन जरुरी है क्योकि ये शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता देता है |

एप्पल साइडर ड्रिंक

ऐप्पल साइडर विनेगर, चुटकी भर हल्दी और अदरक से तैयार एक स्वस्थ इम्युनिटी बूस्टर ड्रिंक है जिसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ऐप्पल साइडर विनेगर स्वस्थ आंत बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है। हेल्दी ड्रिंक बनाने के लिए पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर, एक चुटकी हल्दी, अदरक और स्वादानुसार शहद मिलाकर 5-10 मिनट तक उबालें।

अजवाइन और तुलसी की चाय

अजवायनऔषधीय गुणों से भरपूर होते हैं जो गंभीर सर्दी और खांसी से राहत दिलाते हैं। अजवायन को आधा कप पानी में उबाल लें। काढ़ा तैयार करने के लिए इसमें तुलसी के कुछ पत्ते, एक चुटकी काली मिर्च और स्वाद के लिए शहद मिलाएं।

शहद नींबू पानी

तीन से चार कप पानी में कद्दूकस किया हुआ अदरक, एक इंच की दालचीनी, तीन कटी हुई लहसुन की कलियां, एक चम्मच पुदीना का रस और नींबू का रस मिलाकर ये हर्बल ड्रिंक तैयार करे। ये  हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है और अगर आपको ख़ासी में ज्यादा बलगम आता हो तो उसे भी लड़ता है।

Read also: महाराष्ट्र में कोरोना के मामले फिर दस हज़ार के पार

मसाला चाय

इम्युनिटी बूस्टर मसाला चाय में कद्दूकस किया हुआ अदरक, लौंग, इलायची, काली मिर्च और तुलसी जैसे स्वस्थ तत्वों की अच्छाई होती है। इसके अलावा इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं जो संक्रमण को रोकते हैं।

Exit mobile version