Site icon Buziness Bytes Hindi

मैनपुरी में 4 लड़कों ने किया गैंगरेप


मैनपुरी में 4 लड़कों ने किया गैंगरेप

मैनपुरी -सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से सांसद है. वहां से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मैनपुरी के एक एरिया में शनिवार सुबह एक किशोरी अचेत अवस्था में प्लॉट में मिली. लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस को उसने बताया कि चार युवक उसे अपने साथ ले गए थे. और डरा धमकाकर बारी-बारी से उसका रेप किया. फिर हाथ-पैर बांधकर झाड़ियों में फेंक दिया. पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर नामजद युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. युवकों की तलाश में रेड की जा रही है.

शुक्रवार शाम से थी गायब
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी शुक्रवार शाम तकरीबन चार बजे घर से निकली. वो घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक टेलर की दुकान पर कुर्ता सिलवाने गई थी. काफी देर बाद भी जब वो घर नहीं लौटी तो परिजन अनहोनी की आशंका हुई. किशोरी की तलाश शुरू की गई लेकिन कोई पता नहीं लग सका. परिजन तलाश करते रहे पर उसका पता नहीं लगा. इस बीच किसी ने परिजनों को सूचना दी कि एक किशोरी अचेत अवस्था में प्लॉट पर मिली है. परिजन वहां पहुंचे तो देखा वह उनके घर की ही मेंबर है. उसके हाथ पैर बंधे हुए थे. होश आने पर किशोरी ने पूरा घटनाक्रम बताया.

Exit mobile version