Site icon Buziness Bytes Hindi

39 के हुए फेडरर


39 के हुए फेडरर

ज्यूरिख। करीब दो दशक से कोर्ट पर अपना दबदबा रखने वाले 20 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता और स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर शनिवार को 39 साल के हो गए. अक्टूबर 2002 में पहली बार विश्व रैंकिंग में शीर्ष-10 में जगह बनाने वाले फेडरर फरवरी 2004 में पहली बार नंबर वन खिलाड़ी बने थे.

सबसे ज्यादा रहे नंबर एक पर
वर्ष 1998 में पेशेवर करियर में कदम रखने वाले फेडरर सर्वाधिक सप्ताह तक विश्व के नंबर एक खिलाड़ी रहे. उन्होंने साथ ही 20 बार सिंगल्स ग्रैंडस्लैम खिताब जीता है, जोकि टेनिस के इतिहास में पुरुष सिंगल्स वर्ग में एक रिकॉर्ड है. फेडरर सर्वाधिक 31 बार किसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचे हैं. विंबलडन में वह सर्वकालिक सफल खिलाड़ी माने जाते हैं. ग्रास रूट कोर्ट पर उन्होंने आठ खिताब जीते हैं. फेडरर रियो ओलंपिक से खुद को बाहर रखने के बाद 2016 में पहली बार शीर्ष-10 से बाहर हो गए थे. वह चोट के कारण इस साल यूएस ओपन में भी नहीं खेल पाएंगे जो 31 अगस्त से न्यूयॉर्क में शुरू हो रहा है.

Exit mobile version