पाकिस्तानी प्रेम कहानी: बचपन का प्यार पाने के लिए 37 साल के युवक ने की 70 साल की बुजुर्ग महिला से शादी

इंटरनेशनलपाकिस्तानी प्रेम कहानी: बचपन का प्यार पाने के लिए 37 साल के...

Date:

कराची। प्यार पाने के लिए इंसान किसी हद तक जा सकता है। इसको सच साबित करते हुए पाकिस्तान की एक प्रेम कहानी सामने आई है। जहां एक 37 साल के युवक इफ्तिखार ने अपने बचपन के प्यार को पाने के लिए 70 साल की बुजुर्ग महिला किश्वर से निकाह कर लिया। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से पसंद करते थे। लेकिन उम्र में अंतर के कारण घरवाले उनकी शादी के लिए जवानी में नहीं माने। जिसके बाद इफ्तिखार ने दोबारा शादी की और उनके छह बच्चे हुए। अब आखिरकार दोनों ने अपनी इच्छा पूरी करते हुए एक-दूसरे से निकाह कर लिया है। उनकी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दोनों की शादी पाकिस्तान में चर्चाओं में है। 

Read also: कोर्ट के दायरे से बाहर है मुफ्त योजनाओं का मामला: सुप्रीम कोर्ट

इफ्तिखार जब बहुत छोटे थे तब उन्हें किश्वर बीबी से प्यार हो गया । जब उसने किश्वर से निकाह करने की इच्छा जताई तो उसकी मां ने मना कर दिया। जब दोनों ने निकाह नहीं किया तो किश्वर ने जीवन भर किसी और से निकाह नहीं करने का फैसला कर लिया। किश्वर को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि 70 साल की इस उम्र में जवानी के प्यार से उनका निकाह होगी। किश्वर बेशक 70 साल की हैं। लेकिन निकाह के बाद उनकी चाहत किसी यंग कपल से कम नहीं। किश्वर से निकाह के बाद जब हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में पूछा तो उसने निडर होकर कराची और मारी का नाम लिया। किश्वर के नए दूल्हे इफ्तिखार ने बताया कि वह परिवार के कारण नहीं मिल सका। लेकिन अपने निकाह के बाद इफ्तिखार ने किश्वर से मिलनाजुलना बंद नहीं किया। दोनों अक्सर पार्कों या अलग जगहों पर एक साथ मिलते और समय बिताते रहते थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related