Site icon Buziness Bytes Hindi

वंदे भारत मिशन के तहत 363 यात्रियों की केरल में लैंडिंग


वंदे भारत मिशन के तहत 363 यात्रियों की केरल में लैंडिंग

कोरोना आउटब्रेक को रोकने के लिए लॉकडाउन का फैसला लिया गया. इस फैसले के बाद किसी को भी आवागमन की आजादी नहीं मिली है.खाड़ी देशों और दुनियाभर से अब इंडियंश को वापस लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी कई मिशन चला रहे हैं. सेतु समुद्र मिशन चल रहा है. गुरुवार से ‘वंदे भारत मिशन’ भी शुरू किया गया था. इस ऑपरेशन के तहत 7 दिनों में 12 देशों से भारतीयों को वापस लाया जा रहा है. गौरतलब है कि विदेशों में फंसे 3 लाख से ज्यादा भारतीयों ने स्वदेश वापसी के लिए आवेदन किया है. होम मिनिस्ट्री ने कहा है कि आपात चिकित्सा स्थिति वाले व्यक्तियों, प्रेगनेंट महिलाओं, बुजुर्गों और परिवार के सदस्य की मौत की वजह से भारत लौटने को इच्छुक लोगों और विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी.

यूएई से भारतीयों को लेकर आये विमान
केरल के कोच्चि में अबू धाबी से भारतीयों को लेकर आए पहले विमान ने लैंडिंग की.यूएई के अबू धाबी से भारतीयों को लेकर एयर इंडिया एक्सप्रेस की पहली फ्लाइट कोच्चि पहुंची. नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्विटर के जरिए बताया कि मिशन वंदे भारत की शुरुआत हो चुकी है. पहली दो फ्लाइट भारतीयों को यूएई से लेकर आ चुकी है.नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी के मुताबिक 181 यात्रियों के साथ पहली फ्लाइट अबू धाबी से कोच्चि में लैंड हुई. इनमें 177 यात्री के साथ 4 बच्चे शामिल हैं. वहीं 182 यात्रियों के साथ दूसरी फ्लाइट दुबई से केरल के कोझिकोड पहुंची. इसमें 177 यात्रियों के साथ 5 बच्चे शामिल हैं. वहीं अब राज्य सरकार उनके अनिवार्य 14 दिन के क्वारनटीन की व्यवस्था करेगी.गौरतलब है कि जो फ्लाइट्स विदेशों से भारतीयों को लेकर आएंगी उनमें से केरल में 15, दिल्ली और तमिलनाडु में 11-11, मुंबई और हैदराबाद में 7-7, अहमदाबाद में 5, बेंगलुरु और श्रीनगर में 3-3, अमृतसर और लखनऊ में 1-1 फ्लाइट जाएंगी.

किस देश के लिए कितनी फ्लाइट्स?

यूएई – 10
कतर – 2
सऊदी अरब – 5
यूके – 7
सिंगापुर – 5
अमेरिका – 7
कुवैत – 5
फिलीपींस – 5
बांग्लादेश – 7
बहरीन – 2
मलेशिया – 7
ओमान – 2

कौन देगा यात्रा का किराया?

‘वंदे भारत मिशन’ के तहत विदेश से आने वाले यात्रियों को ही यात्रा का भाड़ा देना होगा. ढाका से दिल्ली का किराया 12 हजार रुपए, दुबई से कोझिकोड का 15 हजार रुपए, लंदन हीथ्रो से मुंबई/दिल्ली/अहमदाबाद/बेंगलुरु का किराया 50 हजार रुपए, अमेरिका से दिल्ली/मुंबई/बेंगलुरु/हैदराबाद का किराया 1 लाख रुपए होगा.

ऑपरेटिंग प्रोसिजर कैसा होगा?
लोग जिस देश में हैं, उन्हें वहां इंडियन मिशन में रजिस्ट्रेशन करना होगा
इसके बाद प्राथमिकता के आधार पर लोगों को चुना जाएगा

Exit mobile version