मेरठ में मिले 342 नये कोरोना संक्रमित, 13 ने गंवाई जान

मेरठ रीजनमेरठ में मिले 342 नये कोरोना संक्रमित, 13 ने गंवाई जान

Date:


मेरठ में मिले 342 नये कोरोना संक्रमित, 13 ने गंवाई जान

कोरोना मरीज मिलने और संक्रमण से मौत के मामले में प्रदेश में चैथे स्थान पर आ गया मेरठ

मेरठ। अप्रैल-मई माह में कोरोना संक्रमण से बदहाल हो गये मेरठ जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थोड़ी कम हुई है। आज मेरठ में 343 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं आज कोरोना से पीड़ित 13 मरीजों ने जान गंवा दी। कोरोना संक्रमित मिलने के मामले में मेरठ जिला उत्तर प्रदेश में चैथे स्थान पर आ गया है। वहीं कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालो में मेरठ प्रदेश में गाजीपुर के साथ चैथे नंबर पर है।

बुधवार को मेरठ जिले में 342 नये कोरोना संक्रमित मिलने के साथ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 66291 हो गया है। जिले में कोरोना एक्टिव केस अब 8076 हो गये हैं। आज 1509 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किये जाने के बाद कोरोना को मात देने वालो का आंकड़ा 57499 हो गया है। वहीं आज 13 कोरोना संक्रमितों की मौत हो जाने से संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 716 हो गयी है। (आंकड़ों का स्रोतः कोविड19इंडिया.ओआरजी)

लखनऊ में 493, गौतमबुद्ध नगर में 355, सराहनपुर में 344 नये कोरोना संक्रमित मिलने के बाद मेरठ आज 342 कोरोना संक्रमितों के साथ चैथे नंबर पर आ गया है। मेरठ में जहां 13 मौतें हुई वहीं लखनऊ में 29, आगरा में 14, गाजीपुर मे 13 लोगों ने जान गंवाई है। अप्रैल-मई के माह में कोरोेना संक्रमण में हुुई बेतहाशा वृद्धि से जहां मेरठ कराह रहा था वहीं कुछ दिनों से संक्रमण में आई कमी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि कोरोेना से होने वाली मौतों का आंकड़ा कम न होना चिंता का कारण बना हुआ है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related