उत्तराखंड में आज मिले कोरोना के 313 नए मामले

उत्तराखंडउत्तराखंड में आज मिले कोरोना के 313 नए मामले

Date:


उत्तराखंड में आज मिले कोरोना के 313 नए मामले

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। राहत की बात है कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। शुक्रवार को 488 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 313 नए मामले सामने आए हैं।

इनमें सबसे अधिक 122 मामले हरिद्वार से हैं। इसके अलावा 73 देहरादून, 54 नैनीताल, 24 ऊधमसिंह नगर, 23 टिहरी गढ़वाल, छह उत्तरकाशी, पांच चंपावत, दो-दो मामले बागेश्वर और पिथौरागढ़ से सामने आए हैं। इसके साथ ही एक-एक मामले चमोली और पौड़ी गढ़वाल से हैं। वहीं, चार की मौत हुई है।

प्रदेश में अब संक्रमितों की संख्या 11615 हो गई है। हालांकि, इनमें से 7502 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 3924 मामले एक्टिव हैं, जबकि 147 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 42 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related