Site icon Buziness Bytes Hindi

सेंसेक्स के 30 के 30 शेयर हुए हरे

बाजार:- दो दिन से भारी गिरावट के बाद आज मार्केट में रिकवरी देंखने को मिली है और बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई है। आज सेंसेक्स 950 अंक मजबूत हुआ है वही निफ्टी 16100 के पार निकल गया। आज बाजर में तेजी के साथ सेंसेक्स में 958 अंकों की तेजी के साथ 53,750 पर ट्रेंड कर रहा है जबकि निफ्टी 302 अंक बढ़कर 16111 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। वही आज के बाजार में सेंसेक्स के 30 में से 30 शेयर हरे निशान पर हैं। 
अगर हम आज के टॉप गेनर्स की बात करें तो आज TATASTEEL, DRREDDY, SUNPHARMA, SBIN, INDUSINDBK, BHARTIARTL, INFY और AXISBANK इस लिस्ट में शामिल हैं। वही आज के मार्केट में निफ्टी पर बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स 2 फीसदी मजबूत , मेटल इंडेक्स में 3.5 फीसदी , आटो इंडेक्स 2 फीसदी , आईटी इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी मजबूत हुआ है।
अगर हम आज के ग्लोबल बाजार की बात करें तो उसमें भी तेज खरीददारी के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। फिलहाल कल के बाजार में अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बन्द हुआ था। क्रूड इंटरनेशनल मार्केट में 111 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेड कर रहा था। वही अमेरिकी क्रूड भी 110 डॉलर प्रति बैरल के पार है. यूएस में 10 साल की बॉन्ड यील्ड 2.9 फीसदी के आस पास है।
Exit mobile version