Site icon Buziness Bytes Hindi

30 अप्रैल को रिलीज़ होगी अक्षय कुमार की ‘सूर्यवंशी’


30 अप्रैल को रिलीज़ होगी अक्षय कुमार की ‘सूर्यवंशी’

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘सूर्यवंशी’ 30 अप्रैल को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने रविवार को इसकी घोषणा की। ‘सूर्यवंशी’ को रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया है।

इस फिल्म को पिछले साल 24 मार्च को रिलीज किया जाना था लेकिन कोविड-19 महामारी की वजह से देशभर में लागू लॉकडाउन के कारण इसे रिलीज करने की योजना टाल दी गई थी। अक्षय कुमार ने ट्विटर पर एक वीडियो के जरिए यह जानकारी साझा की।

अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘हमने आपसे सिनेमाई अनुभव देने का वादा किया था और आपको वह मिलेगा। इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। आ रहा है पुलिस,सूर्यवंशी 30 अप्रैल 2021 को पूरी दुनिया के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’’

इसके बाद दिखाया गया कि कैसे ट्रेलर को लोगों का प्‍यार मिला लेकिन फिर अचानक जो हुआ, उसके बारे में किसी को आभास नहीं था। यहां से दिखाया जाता है कि कैसे कोरोना के कारण दुनिया एकदम से रुक गई। सबकुछ बंद हो गया।

Exit mobile version